एक्सप्लोरर

अतीक अहमद के भाई अशरफ की बीवी जैनब फातिमा की याचिका,पर सुनवाई आज, ढाई साल से है फरार

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट आज माफिया अतीक अहमद (Mafia Atiq Ahmed) के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की याचिका पर सुनवाई करेगा.

Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट आज माफिया अतीक अहमद (Mafia Atiq Ahmed) के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की याचिका पर सुनवाई करेगा जैनब ने उमेश पाल (Umesh Pal) हत्याकांड में अपने खिलाफ हुई कुर्की की कार्रवाई और गैर-जमानती वारंट (NBW) को चुनौती दी है. जस्टिस राजीव मिश्रा की सिंगल बेंच इस हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवाई करेगी.

उमेश पाल हत्याकांड का मामला
24 फरवरी 2023 को प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेम सराय में उमेश पाल और उनके दो गनरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज हत्याकांड में जैनब फातिमा को भी आरोपी बनाया गया है. हत्याकांड के बाद से जैनब फरार चल रही हैं, और उनके खिलाफ कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है. पुलिस ने जैनब की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है.

कुर्की की कार्रवाई और याचिका
पिछले साल पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र में जैनब के घर पर कुर्की की कार्रवाई हुई थी, जिसे उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है. जैनब ने अपनी याचिका में कुर्की की कार्रवाई और एनबीडब्ल्यू को रद्द करने की मांग की है. इस मामले में आज की सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं, क्योंकि यह प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ा है.

क्यों है यह मामला अहम
उमेश पाल हत्याकांड ने उत्तर प्रदेश में अपराध और माफिया नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े किए थे. जैनब फातिमा का इस मामले में फरार होना और उनकी याचिका पर कोर्ट का फैसला इस केस में नया मोड़ ला सकता है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी है, और इस सुनवाई का असर पूरे मामले की जांच पर पड़ सकता है.

कौन  थे उमेश पाल
यहां बता दें कि पूर्व विधायक राजूपाल की हत्या के बाद उमेश एकमात्र ऐसा गवाह था जो अकेले ही अतीक के खिलाफ मोर्चा संभाले था. राजूपाल हत्याकांड से जुड़े गवाह बैकफुट पर आ गए थे. उनकी पत्नी पूजा पाल ने भी सत्ता बदल दी लेकिन उमेश नहीं डरा. 2005 से लेकर 2023 तक उमेश अकेले ही अतीक अहमद से मोर्चा ले रहा था. फिर 24 फरवरी 2023 को अतीक के गुर्गों ने उमेश पाल की हत्या कर दी थी.(सौरभ मिश्रा के इनपुट के साथ) 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में बारिश ने बरपाया कहर, वाहनों की थमी रफ्तार; कई इलाकों में भरा पानी
हरिद्वार में बारिश ने बरपाया कहर, वाहनों की थमी रफ्तार; कई इलाकों में भरा पानी
हापुड़ में बारिश बनी काल: जर्जर मकान की छत गिरने से पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल
हापुड़ में बारिश बनी काल: जर्जर मकान की छत गिरने से पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद
यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget