एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में कई बड़े नामों का हो सकता है खुलासा, आरोपियों की संपत्ति पर जल्द चलेगा बुलडोजर?

Prayagraj News: प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में कुछ आरोपियों के शनिवार को कोर्ट में सरेंडर करने की संभावना जताई जा रही है. हत्याकांड को लेकर एसटीएफ ने भी जांच तेज कर दी है.

Umesh Pal Murder: प्रयागराज (Prayagraj) के चर्चित उमेश पाल (Umesh Pal) शूटआउट कांड का आज नौवां दिन है. सरकारी अमला शनिवार को भी बड़ी कार्रवाई कर सकता है. माना जा रहा है कि प्रशासन वारदात में शामिल कुछ अन्य आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर (Bulldozer) चला सकता है या फिर उनकी संपत्तियों को जब्त किया जा सकता है. वहीं, शूटआउट कांड के कुछ आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं.

उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस और एसटीएफ की टीमें कुछ और गिरफ्तारियां भी कर सकती हैं. बहुचर्चित मामले में अभी सिर्फ एक आरोपी सदाकत खान की ही गिरफ्तारी हुई है जबकि एक बदमाश अरबाज मुठभेड़ में मारा गया है. गिरफ्तार किया गया शख्स सदाकत खान एलएलबी का छात्र है और वह गाजीपुर का रहने वाला है. उसने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के मुस्लिम हॉस्टल में एक कमरा ले रखा था.  

अतीक अहमद की मुखबिरी पड़ी भारी ?
उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद का भी नाम मुख्य रूप से सामने आया है. माना जा रहा है कि उमेश पाल ने अतीक अहमद की संपत्तियों की जानकारी पुलिस को दी थी और इसी मुखबिरी के कारण उमेश की जान गई. ये संपत्तियां राजधानी लखनऊ समेत राज्य के अन्य शहरों में हैं.अब तक यूपी का पुलिस प्रशासन अतीक अहमद की 1700 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कार्रवाई कर चुका है. वहीं, प्रयागराज में अतीक के करीबी जफर अहमद, सफदर अली और माशूकउद्दीन की अवैध प्रापर्टी पर बुलडोजर चल चुका है. माशूकउद्दीन की संपत्ति पर शुक्रवार को बुलडोजर चलाया गया था. इसके अलावा कौशांबी में जफर अहमद के घर को जमींदोज किया गया है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में सियासी पार्टियों और नेताओं से जुड़े कुछ चौंकाने वाले नाम भी जांच में सामने आ सकते हैं.

य़े भी पढ़ें -

UP News: यूपी में किसानों के लिए बुरी खबर! हो सकता है बड़ा नुकसान, जानिए क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget