एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder: 'हत्यारों को फांसी दो' के नारों के बीच हुआ उमेश पाल का अंतिम संस्कार, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में शामिल हत्यारों में से एक शूटर का हुलिया माफिया डॉन अतीक के बेटे से मैच कर रहा है, जिसके बाद पुलिस गहनता से जांच कर रही है.

Prayagraj News: प्रयागराज (Prayagraj) में राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल (Umesh Pal) की हत्या के बाद उनका शव पोस्टमार्टम के बाद उनके घर पहुंचा. उमेश पाल के घर के बाहर का इलाका पूरे तरीके से छावनी में तब्दील हो गया. वहीं उमेश पाल का पार्थिव शरीर घर से दारागंज घाट के लिए ले जाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा. मुख्य गवाह उमेश पाल हत्याकांड में पत्नी जया ने अतीक अहमद उनके भाई अशरफ पत्नी शाहिस्ता और बेटे समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था. मालूम हो कि उमेश पाल पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी. 

बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल का शव दारागंज श्मशान घाट पर लाया गया है और, कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया जा रहा है. उमेश पाल के बड़े भाई अशोक पाल ने छोटे भाई को मुखाग्नि दी और समर्थकों ने उमेश पाल अमर रहें की नारेबाजी की. वहीं हत्यारों को फांसी दिए जाने के भी नारे लगाए. बड़े भाई अशोक पाल ने सीएम योगी से परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है. उन्होंने उमेश पाल की पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है. साथ ही उमेश पाल के 4 बच्चों की अच्छी तालीम की भी व्यवस्था किए जाने की सरकार से मांग की है. 


Umesh Pal Murder: 'हत्यारों को फांसी दो' के नारों के बीच हुआ उमेश पाल का अंतिम संस्कार, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

भतीजे ने लगाया ये आरोप

उमेश पाल के भतीजे रोहित पाल उर्फ सनी ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है और कहा कि अतीक अहमद और उनकी पत्नी शाइस्ता बेगम ने साजिश रचकर उसके चाचा उमेश पाल की हत्या कराई है. उसने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है. सनी ने साफ तौर पर कहा है कि अतीक अहमद का तीसरा बेटा असाद सीसीटीवी में गोली मारते हुए दिख रहा है. सनी ने कहा कि उन्हें सीएम योगी से पूरी उम्मीद है कि उनके परिवार को न्याय मिलेगा. 

धूमनगंज थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है. उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में शामिल हत्यारों में से एक शूटर का हुलिया माफिया डॉन अतीक के बेटे से मैच कर रहा है. पुलिस ने मामले में 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और सीसीटीवी फुटेज और साफ करने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है. जांच में सामने आया है कि हत्या में 3 चाइनीज पिस्टल और देसी बम इस्तेमाल किया गया था. सीसीटीवी फुटेज में माफिया अतीक के हुलिया मिलने की खबर आ रही है, जिसके बाद पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. 

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद इलाज के दौरान उमेश पाल की मौत हो गई. इसी के साथ दरअसल उमेश पाल की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जिसके बाद बदमाशों की 3 गाड़ियां आई और उमेश पाल और सुरक्षाकर्मियों पर ताबड़तोड़ 14 राउंड फायरिंग की गई. साथ ही देसी बमों से भी हमला किया गया.

यह भी पढ़ें:-

UP Budget Session 2023: अखिलेश यादव ने पूछा- 'क्या फिल्म की शूटिंग है, बम और गोलियां चल रही हैं, कहां है डबल इंजन?' 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget