एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder Case: मारा गया उमेश पाल मर्डर केस का आरोपी अरबाज, पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हुई मौत

UP News: उमेश पाल मर्डर केस के आरोपी अरबाज ने पुलिस पर फायरिंग की फिर जवाबी कार्रवाई में आरोपी अरबाज को गोली लगी. वहीं बाकी बदमाश मौके से भाग गए, पुलिस भागे गए बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

Umesh Pal Murder Case Accused Encounter: प्रयागराज के उमेश पाल मर्डर केस के एक संदिग्ध आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई. यूपी पुलिस की मुठभेड़ में आरोपी अरबाज की गोली लगने से मौत हो गई. उमेश पाल मर्डर केस के आरोपी की प्रयागराज के नेहरू पार्क में यूपी पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसे पुलिस ने मार गिराया. गोली लगने के बाद घायल हालत में बदमाश को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भेजा गया, जहां पर उसकी मौत हो गई. हालांकि इस दौरान बाकी बदमाश भागने में सफल रहे, आरोपी अरबाज अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है.

यूपी पुलिस की सोमवार की दोपहर अरबाज के साथ धूमनगंज इलाके में नेहरू पार्क के में मुठभेड़ हुई. उमेश पाल पर हमला करने के बाद अरबाज का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में आया था. पुलिस को पता चला था कि पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज नाम का शातिर अपराधी कार चला रहा था, उसने हमला भी किया था. हमलावरों की तलाश में पुलिस लगी थी और हमलावार के बारे में क्राइम ब्रांच को पता चला कि वह नीवां क्षेत्र में छिपा है. नेहरू पार्क पर क्राइम ब्रांच की उससे मुठभेड़ हो गई और उसने पुलिस पर गोली चलाई जिससे एक सिपाही जख्मी हो गया. पुलिस ने भी उसे गोली मारी और उसके सीने और पैर में गोली लगी. धूमनगंज पुलिस ने घायल अरबाज को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेजा है, जहां उसकी मौत हो गई. इसने ही बाकी बदमाशों को इस हत्याकांड के लिए हथियार उपलब्ध कराए थे. अरबाज के साथ कौन लोग थे इसे लेकर पुलिस पुलिस जांच में जुट गई है.

उमेश पाल हत्याकांड ने देश को दहला दिया था

इस एनकाउंटर को लेकर यूपी पुलिस के ADGP प्रशांत कुमार ने कहा कि मुठभेड में जब अरबाज को अस्पताल लाया गया उस दौरान उसकी मौत हो गई. यूपी शासन पेशेवर माफिया के खिलाफ एक अभियान छेडा हुआ है. ऐसे लोगों को पनाह देने वाले पर भी कारवाई होगी, कानून हाथ में लेने वाले अपराधी को किसी भी हालत में छोडा नहीं जायेगा. उमेश पाल पर असलहा और बम से हमला किया गया था, इस हत्याकांड ने देश को दहला दिया था

बाहुबली नेता अतीक अहमद के परिवार के खिलाफ दर्ज है केस

वहीं उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अरबाज के एनकाउंटर को लेकर बीजेपी विधायक डॉ सुलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर लिखा- “मिट्टी में मिलाने का अभियान” शुरू, उमेश पाल का एक हत्यारा अरबाज़ पुलिस मुठभेड़ में ढेर, जय हो !!" बता दें कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद पर दिनदहाड़े हमला हुआ था, इस हमले में आरोपियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर धूमनगंज थाने में पूर्व सांसद अतीक अहमद, अतीक के भाई अशरफ, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक के दो बेटों, अतीक के साथी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम और नौ अन्य साथियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

UP News: मायावती बोलीं- जांच में दोषी साबित होते ही अतीक अहमद की पत्नी को BSP से निकाल देंगे

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में दो मुस्लिम चेहरे, तारिक मंसूर को बड़ी जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में दो मुस्लिम चेहरे, तारिक मंसूर को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget