एक्सप्लोरर

प्रयागराज में शादी समारोह में हादसा, टेंट खोल रहे दो मजदूरों की करंट लगने से मौत, एक घायल

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शादी समारोह के बाद टेंट उतार रहे दो मजूदरों की करंट लगने से मौत हो गई. जबकि एक मजदूर बुरी तरह घायल हो गया है. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई हैं.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बिजली का करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब शादी समारोह संपन्न होने के बाद मजदूर टेंट को खोल रहे थे, तभी लोहे की पाइप बिजली के तार से छू गई, जिसके बाद पाइप में करंट उतर गया, इसी बीच जैसे ही मजदूरों ने उसे हाथ लगाया उन्हें जोरदार करंट लगा और दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. 

ये दर्दनाक घटना गंगानगर के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के गगौर गांव की है, जहां रहने वाले विजय पटेल की बेटी की शादी थी. गुरुवार को शादी समारोह के बाद मजदूर टेंट को खोल रहे थे, इसी दौरान लोहे का पाइप बिजली के तार से छू गया, जिसके बाद जिसकी चपेट में टेंट खोल रहे तीन मजदूर आ गए. जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. 

करंट लगने से दो मजदूरों की मौत
इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद आनन फानन में घायल मजदूर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं, जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही हैं. 

मजदूरों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. इस घटना के बाद मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया है. उनका रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घायल मजदूर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. पोस्ट मार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

अपर्णा यादव बोलीं-  'सीएम योगी के नाम से डरते हैं आतंकी, राम मंदिर को छू भी नहीं पाएंगे..'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget