एक्सप्लोरर

Prayagraj To Indore Flight: दिवाली पर बड़ा तोहफा, प्रयागराज से इंदौर की सीधी फ्लाइट शुरू, 40 यात्रियों ने किया सफर

प्रयागराज और इंदौर रूट पर सीधी फ्लाइट सेवा शुरू की गई है. पहले दिन लगभग 40 यात्री इंदौर से फ्लाइट के जरिए प्रयागराज पहुंचे. इस दौरान यात्री काफी खुश थे.

संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) अब देश के सबसे साफ सुथरे शहर इंदौर (Indore) से भी हवाई मार्ग से जुड़ गया है. इंदौर से हवाई कनेक्टिविटी शुरू होने के बाद प्रयागराज अब देश के 12 शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ चुका है. इंदौर से फ्लाइट पहली बार प्रयागराज पहुंची तो सूबे के नागरिक उड्डयन विभाग के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और प्रयागराज की सांसद केसरी देवी पटेल ने सभी यात्रियों का स्वागत किया. फ्लाइट से उतरने पर सभी यात्रियों को गुलाब के फूल देकर खास अंदाज में उनका अभिनंदन किया गया.

पहले दिन इस फ्लाइट में तकरीबन 40 यात्री इंदौर से प्रयागराज आए. इंडिगो की फ्लाइट से सफर कर प्रयागराज पहुंचने वाले मुसाफिर हवाई यात्रा शुरू होने से काफी खुश नजर आ रहे थे. इन यात्रियों का कहना था कि पहले ट्रेन व बस से इंदौर से प्रयागराज जाने व आने में काफी वक्त लग जाता था, लेकिन अब वह तकरीबन एक घंटे में ही यह दूर  तय कर ले रहे हैं. यात्रियों ने इसके लिए सरकार का शुक्रिया अदा किया है और प्रयागराज को देश के कुछ अन्य शहरों से भी हवाई मार्ग से जोड़ने की मांग की है.

Prayagraj To Indore Flight: दिवाली पर बड़ा तोहफा, प्रयागराज से इंदौर की सीधी फ्लाइट शुरू, 40 यात्रियों ने किया सफर

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि योगी सरकार से पहले यूपी में नियमित तौर पर सिर्फ दो एयरपोर्ट से ही हवाई सफर होता था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर नौ हो चुकी है. यूपी देश के 32 महानगरों से हवाई मार्ग से जुड़ चुका है. यह सब मुमकिन हुआ है पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी उड़ान योजना की वजह से, जिसमें हवाई चप्पल पहनने वाला भी अब हवाई जहाज का सफर कर पा रहा है.

मंत्री और सांसद ने काटा केक
इस मौके पर बीजेपी सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि प्रयागराज के कई शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ने की वजह से ना सिर्फ लोगों का सफर आसान हो रहा है बल्कि विकास को भी गति मिल रही है. मंत्री नंदी व सांसद केशरी देवी पटेल ने इस मौके पर केक भी काटा.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: महिलाओं को फ्री बस यात्रा, छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन... प्रियंका ने जारी किया महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र

Petrol-Diesel Price Hike: यूपी में भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में कितने का मिल रहा है

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का JPNIC फिर होगा गुलजार! 9 साल बाद खुला गेट, जानें अब क्या होगा?
अखिलेश यादव का JPNIC फिर होगा गुलजार! 9 साल बाद खुला गेट
नोएडा वर्कर्स प्रोटेस्ट: आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द, HC ने कहा- सरकार की कहानी मनगढ़ंत
नोएडा वर्कर्स प्रोटेस्ट: आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द, HC ने कहा- सरकार की कहानी मनगढ़ंत
कैंसर से पीड़ित BJP विधायक अनिल शर्मा का निधन, CM योगी ने जताया दुख
कैंसर से पीड़ित BJP विधायक अनिल शर्मा का निधन, CM योगी ने जताया दुख
सीतापुर में बारिश के बीच गूंजी शहनाई, सामूहिक विवाह योजना में 565 जोड़ों ने लिए फेरे
सीतापुर में बारिश के बीच गूंजी शहनाई, सामूहिक विवाह योजना में 565 जोड़ों ने लिए फेरे

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
दिल्ली के तापमान में आई 3-5 डिग्री की गिरावट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई 3-5 डिग्री की गिरावट, जानें IMD का अपडेट
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अखिलेश यादव का JPNIC फिर होगा गुलजार! 9 साल बाद खुला गेट, जानें अब क्या होगा?
अखिलेश यादव का JPNIC फिर होगा गुलजार! 9 साल बाद खुला गेट
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
'क्या होर्मुज का नाम बदल 'ट्रंप स्ट्रेट' कर देना चाहिए?', US राष्ट्रपति का बड़ा बयान
'क्या होर्मुज का नाम बदल 'ट्रंप स्ट्रेट' कर देना चाहिए?', US राष्ट्रपति का बड़ा बयान
Embed widget