Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
उत्तर प्रदेश के बलिया में एक सात साल की मासूम दिव्यांग बच्ची रागिनी ने डीएम से मार्मिक अपील की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वीडियो में रागिनी ने डीएम ट्राईसाइकिल देने की गुहार लगाई है. बच्ची ने कहा कि उसका एक पैर ख़राब हो चुका हैं. हमें साइकिल दिलवा दीजिए ताकि वो रोजाना पढ़ाई कर सके. रागिनी एक पैर से बिलकुल नहीं चल पाती है. सात साल की रागिनी बलिया के प्राथमिक विद्यालय दिघेड़ा, शिक्षा क्षेत्र, मनियर में कक्षा एक छात्रा है. वो अपने एक पैर के सहारे ही कूदते हुए स्कूल तक जाती है. जिससे उसे काफी परेशानी होती है. उसका पैर एक दुर्घटना में खराब हो गया था, बावजूद इसके रागिनी में पढ़ाई करने का जुनून इस कदर है कि उसने डीएम से साइकिल देने की अपील की है.
























