एक्सप्लोरर

Prayagraj Student News: प्रयागराज में छात्र की हत्या को लेकर स्थिति अभी भी तनावपूर्ण, परिजन कर रहे ये मांग

Prayagraj Student Killed: प्रयागराज में एक छात्र अपनी चचेरी बहन के साथ घर लौट रहा था. इस बीच कुछ लड़कों ने उसकी बहन को परेशान करते हुए टिप्पणी की. इसका विरोध करने पर छात्र की पीट-पीटकर हत्‍या कर द गई.

Prayagraj Student Beaten to Death: उत्तर प्रदेश (UP) के प्रयागराज में चचेरी बहन से छेड़खानी के विरोध पर दसवीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक छात्र का अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंपा जाएगा. शव को बिना पोस्टमार्टम के ही सौंपे जाने की मांग को लेकर लोग मंगलवार को भी प्रदर्शन कर रहे हैं. खीरी कस्बे में मंगलवार को भी बाजार लगभग पूरी तरह बंद है.

छात्र के शव को सौंपे जाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कुछ संगठनों के लोग दूसरे दिन भी प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं. ऐसे में हालात आज दूसरे दिन भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. परिजन और ग्रामीण हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर भी जाम लगा रखा है. पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

तनावपूर्ण बनी हुई है स्थिति

पुलिस कमिश्नर और डीएम समेत तमाम अधिकारी मौके पर ही डटे हुए हैं. अधिकारियों की तरफ से ग्रामीण और परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास लगातार चल रहा है. मौके पर दंगा नियंत्रण वाहन और कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ-साथ पीएसी तैनात है. रैपिड एक्शन फोर्स को भी तैनात किया गया है. खीरी इलाके में मंगलवार को भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. हालांकि, पुलिस स्थिति नियंत्रण में होने का दावा कर रही है.

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि प्रयागराज में साथी छात्रों ने आपसी विवाद को लेकर 16 साल के लड़के की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना सोमवार को हुई, जब 10वीं कक्षा का छात्र उसी स्कूल की कक्षा 9 में पढ़ने वाली अपनी चचेरी बहन के साथ घर लौट रहा था. बताया जा रहा है कि पीड़ित और आरोपी छात्र किसी विवाद को लेकर स्कूल में आपस में भिड़ गए थे लेकिन, शिक्षकों ने मामले को सुलझा लिया था. जानकारी के अनुसार जब पीड़ित अपनी चचेरी बहन के साथ घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उसकी बहन को परेशान करते हुए टिप्पणी की, जब पीड़ित ने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्‍या कर दी.

ये भी पढ़ें- UP News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया 'पागल', हिंदू धर्म को लेकर की थी टिप्पणी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget