एक्सप्लोरर

UP News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया 'पागल', हिंदू धर्म को लेकर की थी टिप्पणी

Swami Rambhadracharya On Swami Prasad Maurya: तुलसी पीठाधीश्वर जगत गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि ब्राम्हण धर्म, हिंदू धर्म ही सनातन वैदिक धर्म है, यह शास्त्रों से प्रमाणित हो चुका है.

Swami Rambhadracharya: समाजवादी पार्टी (SP) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के हिंदू धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान पर विवाद जारी है. इस बीच स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर चित्रकूट (Chitrakoot) में पद्म विभूषण से सम्मानित तुलसी पीठाधीश्वर जगत गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने उन पर हमला बोला है. रामभद्राचार्य महाराज ने उन्हें मूर्ख पागल बताया है. उन्होंने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य पर मुझे टिप्पणी करना अच्छा नहीं लगता क्योंकि वह पूर्णता मूर्ख पागल और सठियाया हुआ व्यक्तित्व है. वह राजनीति में पराजित है.

रामभद्राचार्य महाराज ने आगे कहा कि ब्राम्हण धर्म, हिंदू धर्म ही सनातन वैदिक धर्म है, यह शास्त्रों से प्रमाणित हो चुका है. सुमेर तंत्र में भी हिंदू शब्द की चर्चा आई है, जहां हिंसा का नाश हो जाता है, जो सदाचरण में तत्पर है, जो गौ ब्राह्मण प्रतिमा का सेवी है, वह हिंदू है, जो हीन भावना का दोषक है, निंदक है, हिंसा जहां नहीं की जाती, ऐसे श्री राम कृष्ण के चरण में निरक्त व्यक्ति हिंदू होता है.

'हमारे यहां कोई दलित था ही नहीं'

महाराज ने कहा कि हिमाचल से लेकर हिंदू सरोवर पर्यंत भारत भूमि में जो भी रहते हैं, वह हिंदू है,  हिंदू धर्म वैदिक है और सनातन है. दलितों की यहां कभी पीड़ा नहीं हुई, दलितों का सम्मान हुआ है. हमारे यहां कोई दलित था ही नहीं, वर्ण थे और अवर्ण, सवर्ण हमारे यहां नहीं थे, यदि रहे होते तो निषाद राज को भगवान श्री राम अपने गले क्यों लगाते? पराजित व्यक्ति टीवी में अपना नाम करने के लिए कुछ न कुछ बोलता रहता है.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्या कहा था?

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि ब्राह्मणवाद की जड़ें काफी गहरी हैं और ब्राह्मण धर्म को ही हिंदू धर्म कहा जा रहा है. हिंदू धर्म दरअसल, पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों को मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है. हिंदू अगर एक धर्म होता तो वहां दलितों और पिछड़ों का भी सम्मान होता. सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है. हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: बसपा से निकाले जाने के बाद इमरान मसूद की पहली प्रतिक्रिया, मायावती पर लगाया ये आरोप, कर दिया बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget