एक्सप्लोरर

Prayagraj News: पांच जिलों की पुलिस ने शुआट्स निदेशक से की पूछताछ, जानें विनोद बी लाल ने क्या उगले राज?

SHUATS University: शुआट्स यूनिवर्सिटी के निदेशक विनोद बी लाल से पूछताछ में चौंकानेवाले खुलासे हुए हैं. विनोद बी लाल ने सोबरन सिंह के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया था.

UP News: प्रयागराज की शुआट्स एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के निदेशक विनोद बी लाल को जेल भेज दिया गया है. विनोद बी लाल को जेल भेजे जाने से पहले पांच जिलों की पुलिस ने पूछताछ की. प्रयागराज पुलिस ने दर्ज केस में विनोद बी लाल का रिमांड बनवाया है. नैनी और घूरपुर थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं. अदालत में पेशी के बाद निदेशक विनोद बी लाल को हवालात पहुंचा दिया गया. सिविल लाइन निवासी सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने 21 जून 2023 को नैनी थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. उन्होंने पुलिस को बताया कि बाइक सवार चार युवकों ने 20 जून की रात पुराने यमुना पुल के पास तमंचा दिखाकर हत्या की धमकी दी.

हवालात पहुंचे यूनिवर्सिटी के निदेशक

हमलावरों ने फतेहपुर में दर्ज शुआट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति समेत अन्य पर दर्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया था. मुकदमे में वांछित चल रहे पुलिस ने विनोद बी लाल समेत अन्य को आरोपी बनाया. इसी केस में विनोद बी लाल समेत अन्य की तलाश चल रही थी. पुलिस ने रविवार रात लखनऊ के मोहनलाल गंज स्थित फार्म हाउस से विनोद बी लाल को गिरफ्तार कर लिया. घूरपुर में बेबी मसीह के धर्मांतरण और बेटी से छेड़खानी पर भी विनोद बी लाल का पुलिस ने रिमांड बनवाया है. इस मामले की एफआईआर शुआट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति समेत अन्य पर घूरपुर थाने में दर्ज कराई गई है.

विनोद बी लाल के खिलाफ रोप क्या?

विनोद बी लाल कुलपति आरबी लाल का भाई है. पूछताछ में पता चला है कि विनोद बी लाल सोबरन सिंह बनकर फरारी काट रहा था. पुलिस को सोबरन सिंह के नाम से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है. फर्जी आधार कार्ड पर भी विनोद बी लाल की फोटो लगी हुई है. नैनी पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बरामद होने के बाद फर्जीवाड़ा और कूटरचित करने की धाराएं बढ़ा दी हैं. पुलिस की पूछताछ में विनोद बी लाल ने चंगाई सभा आयोजित करने की बात कबूली है.

लालच देकर धर्मांतरण का खुलासा

चंगाई सभा में प्रलोभन देकर लोगों को धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जाता था. विनोद बी लाल ने ईसाई धर्म में शामिल कराने के लिए 32वां की रस्म करने की बात कबूली है. धर्म परिवर्तन से पहले 32वें की रस्म को अंजाम दिया जाता है. दो दिनों तक चली पूछताछ में लालच देकर धर्मांतरण को भी स्वीकार किया है. फतेहपुर समेत आस-पास के जिलों में काफी लोगों का धर्मांतरण कराया है. विनोद बी लाल ने सामूहिक धर्मांतरण फंडिंग समेत कई अहम जानकारियां दी हैं. जानकारियों के आधार पर पुलिस आगे की जांच करेगी. 

Atiq Ahmed Case: अतीक-अशरफ हत्याकांड में शूटरों के खिलाफ तय नहीं हो सके आरोप, 16 अक्टूबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget