एक्सप्लोरर

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अनूठा फार्मूला, सरकारी राशन की दुकान पर छाता हुआ अनिवार्य

कोरोना संक्रमण से दूर रहना है तो सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना होगा. सरकार भी ये अपील करती रही है. प्रयागराज के एक दुकानदार ने छाते के जरिये सोशल डिस्टैंसिंग मेंटेन करने का अनोखा तरीका निकाला है

प्रयागराज, एबीपी गंगा। कोरोना के खिलाफ जंग में सोशल डिस्टेंसिंग एक बड़ा हथियार है. सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को जागरूक करने और इस पर सख्ती से अमल कराने के लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन संगम नगरी प्रयागराज में सरकारी राशन की सप्लाई करने वाले एक दुकानदार ने जो फार्मूला निकाला है, वह न सिर्फ ख़ासा दिलचस्प है, बल्कि काफी कारगर भी साबित हो रहा है. दुकानदार ने सरकारी राशन पाने की खातिर लम्बी लाइन लगाने वालों के लिए छाता अनिवार्य कर दिया है. छाता सिर्फ साथ लाना ही नहीं है, बल्कि उसे सर पर लगाकर ही लाइन में खड़े होना है. छाते के ज़रिये कैसे होता है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन यह आपको बताते हैं.

लॉकडाउन शुरू होने के बाद यूपी सरकार ने जब कार्डधारकों के लिए मुफ्त राशन का एलान किया तो सरकारी राशन की दुकानों पर ऐसी भीड़ उमड़ने लगी, जिससे न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रहीं, बल्कि हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां भी पटकनी पड़ीं. मारामारी कुछ लोग करते थे और उसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ता था. ऐसे में संगम नगरी प्रयागराज के राजापुर इलाके में सरकारी राशन की दुकान चलाने वाले वसीम अहमद ने एक अनूठा फार्मूला ईजाद किया. उन्होंने राशन लेने की खातिर आने वाले सभी कार्डधारकों के लिए छाता अनिवार्य कर दिया.

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अनूठा फार्मूला, सरकारी राशन की दुकान पर छाता हुआ अनिवार्य

वसीम ने यह तय कर दिया कि लाइन में सिर्फ उन्हीं लोगों को लगने की इजाज़त दी जाएगी, जो खुला छाता सर पर लगाकर खड़े होंगे. अपने इस फार्मूले के लिए उन्होंने इलाके की पुलिस को भी तैयार कर लिया. दरअसल छाता खुलने पर तकरीबन डेढ़ मीटर चौड़ाई की जगह लेता है. ऐसे में अगर राशन लेने दुकान आने वाले ग्राहक छाते के साथ लाइन में लगेंगे तो उनके बीच कम से कम दो मीटर की दूरी ज़रूर रहेगी और सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह कायम रहेगी. दुकानदार वसीम का यह दिलचस्प फार्मूला काफी कारगर साबित हो रहा है.

वसीम ने छाते के साथ ही मास्क भी ज़रूरी कर दिया है. लोग छाते और मास्क के साथ ही आएं और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करें, इसके लिए पुलिस भी तैनात रहती है. इसके अलावा दुकान के अंदर दाखिल होने वालों को पहले सेनेटाइजर देकर हाथ साफ़ करने को कहा जाता है. साथ ही अगले दिन बंटने वाले राशन के लिए एक रोज़ पहले ही टोकन भी बांट दिए जाते हैं. दुकानदार वसीम के मुताबिक़ छाते के साथ आने की वजह से कार्डधारकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहती है.

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए प्रयागराज के दुकानदार वसीम का छाते वाला फार्मूला दिलचस्प तो है है, लेकिन साथ ही काफी कारगर भी साबित हो रहा है. रंग- बिरंगे और ट्रेडिशनल काले छातों के साथ एक बार में पचास-साठ लोग लाइन में लगे रहते हैं, लेकिन उनमे कोई मारामारी नहीं होती और साथ ही बयालीस-तैंतालीस डिग्री तापमान में लोग धूप से भी बचे रहते हैं. दुकानदार वसीम अहमद का दावा है कि पीएम मोदी बार बार जिस तरह दो गज की दूरी बनाए रखने के लिए देश को जागरूक कर रहे हैं, उसी से प्रेरणा लेकर उन्होंने यह अनूठा फार्मूला निकाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले सपा का नया प्लान, जनेश्वर मिश्र की जयंती के जरिए ब्राह्मणों को साधने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया प्लान, जनेश्वर मिश्र की जयंती के जरिए ब्राह्मणों को साधने की तैयारी
'चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में...' चढ़ावा चोरी मामले पर विनय कटियार की दो टूक
'चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में...' चढ़ावा चोरी मामले पर विनय कटियार की दो टूक
Ram Mandir Chadhava Chori Live: राम मंदिर मामले में अविनाश शुक्ला को प्रतापगढ़ ले जाएगी पुलिस, विनय कटियार बोले- मैंने चंपत को चेताया था
राम मंदिर केस: अविनाश शुक्ला को प्रतापगढ़ ले जाएगी पुलिस, विनय कटियार बोले- मैंने चंपत को चेताया था
अलीगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन में लगाई आग
अलीगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन में लगाई आग

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget