एक्सप्लोरर

Dhirendra Shastri: 'वोट बैंक पॉलिटिक्स कर रहे', स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी का प्रयागराज के संतों का जवाब

Swami Prasad Maurya: प्रयागराज के संतों ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने अपनी हदें पार कर दी हैं. उन्होंने यहां पर अनोखे अंदाज में विरोध जताया है.

Prayagraj News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर सवाल उठाने के बाद अब बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) सरकार के नाम से मशहूर कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) पर विवादित टिप्पणी की है. स्वामी प्रसाद मौर्य की इस टिप्पणी से प्रयागराज (Prayagraj) के माघ मेले में मौजूद संत महात्मा बेहद नाराज हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य की बयानबाजी के विरोध में माघ मेले में मौजूद संत महात्माओं ने शनिवार को यज्ञ, हवन और पूजन किया. संतों ने इस मौके पर शंखनाद करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को चेतावनी दी और बागेश्वर बाबा का खुलकर समर्थन किया.

परमहंस आश्रम के महंत शिवयोगी मौनी महाराज के पंडाल में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत महात्मा और कल्पवासी शामिल हुए. महिला संतों और श्रद्धालुओं ने इस मौके पर रामचरितमानस का पाठ किया. संतों ने इस मौके पर स्वामी प्रसाद मौर्य की 'सद्बुद्धि' के लिए प्रार्थना की और साफ तौर पर कहा कि वह बागेश्वर बाबा का खुलकर समर्थन कर रहे हैं. बागेश्वर बाबा के बहाने सनातन धर्म पर निशाना साधते हुए वोट बैंक की पॉलिटिक्स की जा रही है. इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

राम नाम का जप कर जताया विरोध
संतों ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. इसी वजह से वह तमाम लोगों के निशाने पर आ गए हैं. संतों ने इस मौके पर रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया और भजन गाते हुए श्रीराम नाम का जाप करते हुए अनूठे अंदाज में अपना विरोध जताया. संतों ने साफ तौर पर कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य अब अपनी हदें पार करते जा रहे हैं. उन्होंने रामचरितमानस पर सवाल उठाने के बाद बागेश्वर बाबा पर निशाना साधा और साथ ही संतो को लेकर भी अमर्यादित टिप्पणी की है. यह समाज को बांटने की सीधे तौर पर कोशिश है. 

ये भी पढ़ें -

Haridwar: 'कांग्रेस बची-कुची राजनीति से हाथ जोड़ना चाहती', BJP सांसद रमेश पोखरियाल ने किया तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget