एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: प्रयागराज में सपा को बड़ा झटका, पूर्व मेयर प्रत्याशी समेत कई नेता BJP में शामिल

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच दल बदलने वाले नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है. अब प्रयागराज में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को बड़ा झटका लगा है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच विभिन्न दलों के नाराज नेता अपने लिए नया ठिकाना खोज रहे हैं. इसी क्रम में कई नेताओं का दल बदलने का सिलसिला अभी जारी है. अब इसमें नया नाम प्रयागराज से समाजवादी पार्टी पूर्व मेयर प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव का जुड़ गया है. उन्होंने बुधवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली.

दरअसल, बीते साल यूपी में नगर निकाय चुनाव हुए थे. तब सपा ने प्रयागराज में अजय श्रीवास्तव को अपना मेयर उम्मीदवार बनाया था. हालांकि वह इस चुनाव में जीत नहीं दर्ज कर पाए थे. इस चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी. लेकिन अब पूर्व मेयर प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव ने सपा छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है.

अजय श्रीवास्तव को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने सदस्यता दिलाई है. दोनों ही नेताओं ने उन्हें कमल के निशान वाला अंग वस्त्र पहनाकर बीजेपी में स्वागत किया. उन्हें प्रयागराज में बीजेपी के जिला कार्यालय में हुए कार्यक्रम में सदस्यता दिलाई गई है. 

Lok Sabha Election 2024: '4 जून को 12 बजे देश में एक पिक्चर रिलीज होगी, उसका नाम होगा एक थी BJP'- अखिलेश यादव

कई अन्य नेता भी हुए शामिल
गौरतलब है कि अजय श्रीवास्तव की गिनती सपा के वरिष्ठ नेताओं में होती थी. वह कायस्थ बिरादरी की तमाम संस्थाओं में पदाधिकारी भी रह चुके हैं. अजय श्रीवास्तव का स्वागत बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया. अजय श्रीवास्तव के साथ ही दूसरी पार्टियों के कई अन्य नेताओं ने भी बीजेपी का दामन थामा है.

बता दें कि बुधवार को बीजेपी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रावस्ती में एक जनसभा को संबोधित किया. इस जनसभा में भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे थे. इस जनसभा के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'कांग्रेस के एक मंत्री के पीए के घर से 29 करोड़ और एक मंत्री के घर से 300 करोड़ रुपए से अधिक बरामद हुए हैं. इंडी गठबंधन के आधे नेता बेल पर हैं और आधे नेता जेल में हैं.'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: 'गुरूरमंद हुक्मरानों तक...', कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'गुरूरमंद हुक्मरानों तक...', कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
Mathura News: मंत्री लक्ष्मी नारायण के प्रतिनिधि का करीबी अवैध खनन मामले में गिरफ्तार, समर्थकों ने थाने में काटा बवाल
मंत्री लक्ष्मी नारायण के प्रतिनिधि का करीबी अवैध खनन मामले में गिरफ्तार, समर्थकों ने थाने में काटा बवाल
Uttarkashi News: उत्तरकाशी में है एशिया के सबसे ऊंचे चीड़ महावृक्ष की समाधि, दूर-दूर से आते हैं पर्यटक
उत्तरकाशी में है एशिया के सबसे ऊंचे चीड़ महावृक्ष की समाधि, दूर-दूर से आते हैं पर्यटक
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
Embed widget