एक्सप्लोरर

प्रयागराज: RPF कांस्टेबल की मुस्तैदी ने बचाई पति-पत्नी की जान, बड़ा हादसा टला

UP News: प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर एक पति-पत्नी चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर घिसटने लगे। आरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल धीरेंद्र यादव और अन्य यात्रियों ने उन्हें बचाया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में आरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने तेजी और बहादुरी दिखाते हुए पति पत्नी को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया. घटना बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन की है. यहां चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में पति पत्नी प्लेटफार्म पर गिर गए और ट्रेन के साथ घिसटते चले गए. आरपीएफ के हेड कांस्टेबल की बहादुरी और पति-पत्नी की जिंदगी बचाने की घटना प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 

प्रयागराज से हरियाणा के भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित समय शाम चार बजे के करीब प्लेटफार्म नंबर छह से रवाना हो रही थी. ट्रेन आगे बढ़ने लगी तभी अधेड़ उम्र के पति पत्नी चलती ट्रेन की आखिरी बोगी में चढ़ने की कोशिश करने लगे. चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पति-पत्नी प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच के गैप में फंस गए. इसकी वजह से दोनों ट्रेन के साथ घिसटते चले जा रहे थे. इस हादसे में दोनों की जिंदगी खतरे में पड़ गई थी. हालांकि गनीमत यह रही कि दोनों ट्रेन की बोगी के राड को पकड़े हुए थे. चलती ट्रेन की चपेट में आने से उनकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी.

प्लेटफार्म पर अफरा तफरी मची रही
पति-पत्नी को ट्रेन के साथ घिसटते देखकर प्लेटफार्म पर चीख पुकार मच गई. इस प्लेटफार्म पर आरपीएफ यानी रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के हेड कांस्टेबल धीरेंद्र प्रताप यादव की ड्यूटी लगी हुई थी. उन्होंने जैसे ही दंपत्ति को ट्रेन चपेट में आकर घिसटता देखा, तुरंत उन्हें बचाने दौड़ पड़े. धीरेंद्र यादव को संघर्ष करते देख कई मुसाफिर भी उनके साथ हो लिए. सभी ने मिलकर दंपति को प्लेटफार्म पर खींचकर उनकी जान बचा ली. इस दौरान प्लेटफार्म पर अफरा तफरी मची रही. 

पति पत्नी को मौत के मुंह से बचाने के लिए हेड कांस्टेबल धीरेंद्र यादव व अन्य लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी. आरपीएफ कांस्टेबल धीरेंद्र यादव की इस बहादुरी व जांबाजी का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग कांस्टेबल की बहादुरी और सक्रियता की जमकर तारीफ कर रहे हैं. आरपीएफ कांस्टेबल की सक्रियता और बहादुरी की वजह से पति-पत्नी को भले ही नई जिंदगी मिली हो, लेकिन यह घटना एक सबक की तरह है कि चलती ट्रेन में कभी भी चढ़ने या उतरने की कोशिश कतई नहीं करनी चाहिए और रेलवे के नियमों का पालन करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: बहराइच के बाद कानपुर में भेड़िये का खौफ, गांव में तीन लोगों पर किया हमला

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget