एक्सप्लोरर

बहराइच के बाद कानपुर में भेड़िये का खौफ, गांव में तीन लोगों पर किया हमला

UP News: कानपुर के नरवाल थाना क्षेत्र के सेमरूआ और बेहटा गांव में भेड़िये ने तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया. सभी घायलों को इलाज के भर्ती कराया गया है. वन विभाग भेड़िये की तलाश में है.

Kanpur News: यूपी में कभी बाघ ,कभी भालू तो  कहीं भेड़ियों का आतंक दिखाई दे रहा है. बहराइच के बाद कानपुर में भेड़िए का आतंक दिखाई दिया है. भेड़िये के हमले एक दस साल के बच्चा सहित तीन लोगों के घायल होने की सूचना है. भेड़िए के हमले से घायल होने की खबर जंगल में आग की तरह फैली और मौके पर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया. वन विभाग के अधिकारियों ने जंगल में भेड़ियों के होने की बात स्वीकारी है.

कानपुर के नरवाल थाना क्षेत्र के सेमरूआ और बेहटा गांव में रहने वाले तीन लोग देर शाम भेड़िए के हमले से घायल हो गए. ये हमला उस वक्त हुआ जब सेमरुआ गांव के रहने वाले जगरूप के दस साल के बेटे शानू और गांव के दूसरे 44 साल के रामबहादुर  खेत पर काम कर रहे थे, तभी भेड़िए ने इनपर हमला बोल दिया. जब तक वो कुछ समझ पाते तब तक भेड़िए ने बच्चे और रामबहादुर दोनो को अपने जबड़े  में फसा लिया था. जैसे तैसे दोनों भेड़िए के हमले से बच निकले और गांव के भीतर आ गए.

वन विभाग की टीम भेड़िये का लगा रही पता
पूरे गांव में भेड़िए के हमले की चर्चा ही हो रही थी की तभी पास के गांव में रहने वाले 50 साल के रामकिशोर पर भी भेड़िए के हमले की सूचना आ गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी. वन विभाग के अधिकारियों ने घायलों के ज़ख्मों को देख हमला करने वाले जानवर की पुष्टि की. घायलों के ज़ख्म को देख  कर अधिकारी ने इस हमले के पीछे भेड़िए के होने की बात साफ कर दी.

जंगली जानवर के हमले से नरवाल के कई गांव के लोग दहशत में हैं. वहीं  घायलों  को उपचार के लिए अस्पताल भेज गया था. ग्रामीण अब खेतों पर जाने से मना कर रहे हैं. इस घटना को लेकर वन विभाग की टीम एक्टिव हो गई और भेड़िए की खोज में टीम लगा दी है लेकिन भेड़िए का सुराग नहीं लगा है.

इस संबंध में वन विभाग के डिप्टी रेंजर अनिल तोमर ने बताया कि हमारी एक टीम गांव में भेजी गई थी. सुबह से फिर भेड़िए की तलाश की जाएगी. हमारी टीम ने घायलों से मिलकर उनके  ज़ख्म और उनकी बताई बात से भेड़िए के होने की बात बताई है. अब भेड़िए के लिए सुबह से रेस्क्यू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Aligarh News: अलीगढ़ में बीमार बंदर के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी, इलाज कराकर दिया जीवनदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget