एक्सप्लोरर

दूसरे चरण के वैक्सीनेशन के लिये प्रयागराज तैयार, 13 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका

प्रयागराज में दूसरे चरण के टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसके तहत 23 सेन्टर्स पर वैक्सीनेशन किया जाएगा.

प्रयागराज: पूरे प्रदेश के साथ ही प्रयागराज जिले में भी 22 जनवरी, 28 जनवरी और 29 जनवरी को दूसरे चरण के लिए हेल्थ वर्कर्स को कोविड वैक्सीन लगायी जायेगी. दूसरे चरण के वैक्सीनेशन के लिए जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. डिप्टी सीएमओ व कोविड वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ राहुल सिंह के मुताबिक दूसरे चरण में 23 सेन्टर्स पर 13,428 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाये जायेंगे. इसके लिए तीन दिनों में वैक्सीनेशन सेंटर पर 135 सेशन आयोजित किये जायेंगे. एक सेशन में 100 लोगों को टीके लगाए जाने की तैयारी की गई है. तीन दिनों में जहां कुल 13428 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं, 22 जनवरी को पहले दिन पचास सेशन रखे गए हैं और 5092 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है.

दूसरे चरण की तैयारी पूरी

इस बार उन लोगों को भी टीकाकरण की सूची में शामिल किया गया है, जो कि पहले चरण में शामिल थे. लेकिन किन्हीं कारण वश टीका लगवाने से वंचित रह गए थे. तीनों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वैक्सीनेशन किया जायेगा. दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्र में 11 व शहरी क्षेत्र में 12 सेंटर्स पर वैक्सीनेशन की तैयारी की गई है. इसके लिए बुधवार को जहां 11 सेंटर पर सुरक्षा घेरे में कोविड वैक्सीन पहुंचा दी गई थी. वहीं कई अन्य सेन्टर्स पर गुरुवार को कोविड वैक्सीन भेजी गई है.

दूसरे चरण में प्रयागराज जिले में कोविड वैक्सीन के नोडल अधिकारी डॉ राहुल सिंह, सीएमओ डॉक्टर प्रभाकर राय और मोतीलाल नेहरु मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ एसपी सिंह भी कोरोना वैक्सीन लगवायेंगे. इस बार की सूची में इनके भी नाम शामिल किए गए हैं.

ये भी पढ़ें.

ड्यूटी से गैरहाजिर पुलिस वालों ने सर्राफ व्यापारियों से की 35 लाख की लूट, छह गिरफ्तार

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
वाराणसी में फिर उफान पर गंगा, 5 सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा जलस्तर
वाराणसी में फिर उफान पर गंगा, 5 सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा जलस्तर
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
PCS अधिकारी हरीश चंद्र बर्खास्त, 4000 करोड़ के भूखंड घोटाले से जुड़ा है मामला
PCS अधिकारी हरीश चंद्र बर्खास्त, 4000 करोड़ के भूखंड घोटाले से जुड़ा है मामला

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget