एक्सप्लोरर

UP News: प्रयागराज में गंगा नदी में डूबने से RAF जवान सहित चार की मौत, एक महीने में 30 लोग गंवा चुके हैं जान

Prayagraj News: प्रयागराज में बीते एक महीने में गंगा स्नान के दौरान डूबने की एक दर्जन से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं. इन घटनाओं में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

UP Drown News: उत्तर प्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में मोक्षदायिनी कही जाने वाली गंगा नदी (Ganga River) का रौद्र रूप फिर से देखने को मिला है. प्रयागराज में बुधवार (14 मई) गंगा में डूबने से रैपिड एक्शन फोर्स (Rapid Action Force) के एक जवान और उनके दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई है. चारों लोगों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं. डूबने की ये घटना शिवकुटी इलाके की है. चार लोगों की एक साथ मौत के से हाहाकार मच गया. साथ ही गंगा घाटों पर किए जाने वाले सुरक्षा इंतजामों पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है. 

जानकारी के मुताबिक रैपिड एक्शन फोर्स की 101वीं बटालियन में तैनात जवान उमेश कुमार यादव बुधवार सुबह, अपने 11 साल के बेटे विवेक और 8 साल की बेटी दीपशिखा के अलावा पड़ोस के 9 साल के अभिनव को लेकर शिवकुटी घाट पर गंगा स्नान के लिए गए हुए थे. नहाते वक्त इनमें से एक बच्चा गहरे पानी में जाने लगा तो उसे बचाते हुए बाकी तीन लोग भी डूब गए. डूबते देख कर घाट पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई. मौके पर मौजूद कुछ लोगों इन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं मिल सकी. 

गंगा में डूबने से एक महीने में 30 से अधिक लोगों की मौत

गोताखोरों ने कुछ देर बाद चारों के शव को बरामद कर लिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. पिछले तकरीबन डेढ़ महीने में प्रयागराज में गंगा में डूबने की करीब एक दर्जन घटनाएं हुई हैं. इन घटनाओं में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे ने प्रयागराज में गंगा के घाटों पर किए जाने वाले सुरक्षा इंतजामों को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खोल कर रख दी है. सवाल यह है कि अगर गंगा के घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है तो आए दिन इस तरह के हादसे कैसे हो रहे हैं? क्यों बड़ी संख्या में लोगों को जान गंवानी पड़ रही है और डूबने के बाद उन्हें बचाने की कोशिश क्यों नहीं होती?

गहरे धार जाने से हुई मौत- रैपिड एक्शन फोर्स कमांडेंट

रैपिड एक्शन फोर्स के कमांडेंट मनोज गौतम ने बताया कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. हमारे एक जवान थे उमेश कुमार जिनका यहां से अप्रैल में स्थानांतरण हो चुका था, वो यहां पर रह रहे थे. वह अपने बेटा- बेटी और पत्नी के अलावा एक दोस्त के बच्चे के साथ संगम स्नान करने गए थे, वहां पर नहाते समय ये गहरे धार में चले गए और डूब गए. उसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर डेड बॉडी को रिकवर करवाया गया है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Prayagraj News: 'हिन्दू श्रृंगवेरपुर में पूजा नहीं करेंगे तो क्या काबा जाएंगे', मस्जिद विवाद पर बोले संजय निषाद

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget