Prayagraj: 'जनसंख्या नियंत्रण पर भागवत का बयान मुसलमानों को घेरने की कोशिश', मौलाना शमशेर आजम का बयान
संगम नगरी प्रयागराज के इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना शमशेर आज़म ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान को गलत करार दिया है जिसमें उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के लिए समग्र नीति बनाने की बात कही थी.

UP News: संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) के इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना शमशेर आज़म (Maulana Shamsher Azam) ने संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के उस बयान को गलत करार दिया है, जिसमें उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण (Population Control) के लिए समग्र नीति बनाकर उस पर सभी से समान रूप से अमल कराने की बात कही थी. मौलाना शमशेर आज़म का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण कतई ठीक नहीं है और यह खुदा की मर्जी के खिलाफ है. अल्लाह अपनी मर्जी से बच्चों के जरिए लोगों पर रहमत की बारिश करता है. ऐसे में जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए कोई कानून बनाकर सीधे तौर पर उसके निज़ाम को चुनौती देने की कोशिश की जा रही है.अल्लाह की रहमतों पर किसी को कोई दखल देने का हक नहीं है.
जनसंख्या नियंत्रण के बहाने एक धर्म विशेष को किया जाता है टार्गेट - मौलाना
मौलाना शमशेर आज़म ने यह भी कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण के बहाने हमेशा एक धर्म विशेष के लोगों को टारगेट किया जाता है. आरएसएस और फिर सहयोगी संगठनों से जुड़े लोगों का मकसद कभी भी जनसंख्या को नियंत्रण करना नहीं, बल्कि एक धर्म विशेष के लोगों पर निशाना साधना होता है. गौरतलब है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में दशहरे के मौके पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक नीति बनाने और उससे किसी को कोई छूट नहीं दिए जाने की बात कही थी. प्रयागराज के कई दूसरे इस्लामिक गुरुओं ने भी संघ प्रमुख मोहन भागवत के जनसंख्या वाले बयान पर सवाल खड़े किए हैं. इस्लामिक स्कॉलर नदीम अहमद का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण तो ठीक है लेकिन इसके बहाने मुसलमानों पर निशाना साधने और उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश बंद होनी चाहिए.
Agra: कब्रिस्तान के अंदर है यह स्कूल, कब्रों के बीच रहकर भी बच्चों को नहीं लगता पढ़ाई करने में डर
संगीत सोम के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम के शास्त्र के साथ शस्त्रों से शासन चलाने के बयान पर इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना शमशेर आजम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी नेता संगीत सोम का बयान निंदनीय और देश को तोड़ने वाला है. उन्होंने कहा है कि देश की आजादी में सभी लोगों का योगदान रहा है. इसलिए इस तरह का बयान देश की एकता और अखंडता के लिए भी खतरा है. मौलाना शमशेर आजम ने कहा है देश की समस्याओं, बेरोजगारी, शिक्षा और मंहगाई पर ऐसे लोगों को कोई बात नहीं करनी है केवल भड़काऊ बयान देकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने ऐसी बयानबाजी पर रोक लगाने और संगीत सोम के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है.
ये भी पढ़ें -

























