एक्सप्लोरर

Prayagraj News: कृत्रिम तालाब में मूर्ति विसर्जन की मांग की याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, जानें क्या है मामला

Allahabad Highcourt: प्रयागराज में कृत्रिम तालाब बनाकर मूर्ति विसर्जन की मांग में दाखिल जनहित याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) के संगम क्षेत्र में गंगा किनारे कृत्रिम तालाब बनाकर मूर्ति विसर्जन की मांग में दाखिल जनहित याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad Highcourt) ने सुनवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है. बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके राय और अन्य की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस जेजे मुनीर की डिवीजन बेंच ने सुनवाई की.

क्या है पूरा मामला?

याची अधिवक्ता वी सी श्रीवास्तव ने मूर्ति विसर्जन के संबंध में पूर्व में हाईकोर्ट के पारित आदेश की जानकारी दी. कोर्ट में कहा कि जिला प्रशासन कोर्ट आदेश की अवहेलना कर रहा है. जबकि कोर्ट का आदेश जिला प्रशासन पर बाध्यकारी है. याची अधिवक्ता ने कहा कि मूर्ति विसर्जन धार्मिक परंपरा और देवी भक्तों द्वारा शांति जल लिए जाने से जुड़ी हुई है. किसी भी स्थिति में मूर्ति विसर्जन गांव के गंदे तालाब में नहीं किया जाना चाहिए. जिला प्रशासन शहर से 15 किमी दूर प्राकृतिक तालाब में मूर्ति विसर्जन करा रहा है. जो कि सैकड़ों वर्ष पुराना है.

5 अक्टूबर को होना है विसर्जन

तालाब का पानी गंदा है, ऐसे तालाब में मूर्तियों का विसर्जन धार्मिक भावनाओं के अनुकूल नहीं है और न ही वहां किया जाना चाहिए. तर्क दिया गया कि प्रशासन कह रहा है कि वह गंगा के किनारे है और वहां गंगा का पानी ले जाया जा रहा है. जबकि, गंगा वहां से काफी दूर है. इसलिए पिछले वर्षों की भांति  गंगा के किनारे काली सड़क पर कृत्रिम तालाब बनाकर मूर्तियों का विसर्जन किया जाए. जवाब में सरकारी अधिवक्ता द्वारा कहा गया कि बांध के नीचे की भूमि सेना की है.अंदावा का तालाब गंगा के किनारे है और मूर्ति विसर्जन की तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली है. गौरतलब है कि पांच अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन किया जाना है.

यह भी पढ़ें:-

UP News: ज्ञानवापी पर फैसले से पहले वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, आधी रात को CM आवास में आया फोन

5G Launch: देश में 5G सर्विस को सीएम योगी ने बताया नए भारत की शक्ति, पीएम मोदी का यूं किया अभिनंदन

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget