एक्सप्लोरर

Prayagraj: मंत्री नंदी ने परिवार के साथ की पूजा, आज ही के दिन हुआ था रिमोट बम से हमला, बीजेपी नेता हुए शामिल

Prayagraj News: नई जिंदगी मिलने की खुशी में नंदी हर साल पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव के रूप में मनाते हैं. आज प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री नंदी ने भगवान शिव की घंटों आराधना की.

UP News: रिमोट बम हमला में बचे कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी (Nand Gopal Gupta Nandi) ने पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव को आज धूमधाम से मनाया. उन्होंने प्रयागराज में परिवार के साथ भगवान की घंटों पूजा अर्चना की. कोरोना की वजह से मंत्री नंदी पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से नहीं मना सके थे. कई वर्षों बाद आज उन्होंने बहादुरगंज इलाके के शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर घंटों पूजा अर्चना की. बता दें कि तेरह साल पहले नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर शिव मंदिर के बाहर रिमोट बम से जानलेवा हमला हुआ था. रिमोट बम हमले में घायल नंदी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. महीनों चले इलाज के बाद डॉक्टरों की कड़ी मेहनत से नंदी को नया जीवनदान मिला.

मंत्री नंदी ने मनाया पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव

नई जिंदगी मिलने की खुशी में नंदी हर साल पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव के रूप में मनाते हैं. आज प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री नंदी ने भगवान शिव की घंटों आराधना की. रुद्राभिषेक के दौरान मंत्री का पूरा परिवार भी मौजूद रहा. इस मौके पर उन्होंने ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान भी किया. नंद गोपाल गुप्ता नंदी नया जीवन प्राप्त होने को भगवान भोलेनाथ की कृपा मानते हैं.


Prayagraj: मंत्री नंदी ने परिवार के साथ की पूजा, आज ही के दिन हुआ था रिमोट बम से हमला, बीजेपी नेता हुए शामिल

योगी सरकार के दर्जन भर मंत्री हुए शामिल

मंत्री के पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, तकरीबन दर्जन भर मंत्री और तमाम दूसरे खास मेहमान भी शामिल हुए. कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों ने मंत्री के लंबी जीवन की कामना की. चर्चित गायक कन्हैया मित्तल समेत दूसरे कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए.


Prayagraj: मंत्री नंदी ने परिवार के साथ की पूजा, आज ही के दिन हुआ था रिमोट बम से हमला, बीजेपी नेता हुए शामिल

बता दें कि 12 जुलाई 2010 को नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर रिमोट बम से हमला के बाद उत्तर प्रदेश की सरकार हिल गई थी. नंद गोपाल गुप्ता नंदी मायावती की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे. अब वर्तमान में नंद गोपाल गुप्ता नंदी योगी सरकार के मंत्री हैं. 

UP Flood: बाढ़ पर ब्रजेश पाठक बोले- 'घबराने की कोई स्थिति नहीं, पेट्रोलिंग के दिए निर्देश', इन मुद्दों पर भी दिया जवाब

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget