एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ को लेकर तैयारियां तेज, मेला प्राधिकरण की हुई अहम बैठक, कई प्रोजेक्ट पर काम शुरू

Prayagraj News: महाकुंभ को लेकर पेंट माय सिटी अभियान शुरू जल्द शुरू होगा. त्रिवेणी पुष्प में चारों धाम की तर्ज पर विकसित करने और कुंभ गैलरी बनाई जाएगी. वहीं संगम क्षेत्र में रिवरफ्रंट भी बनाया जाएगा.

Mahakumbh 2025 News: संगम नगरी प्रयागराज में 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ को लेकर तैयारियां अब तेज हो गई हैं. महाकुंभ के आयोजन के लिए अब तक तीन हजार करोड़ से स्थाई और अस्थाई निर्माण कार्यों की भी स्वीकृति राज्य सरकार ने प्रदान कर दी है. कई प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो गया है.

इसी कड़ी में शनिवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन कन्वेंशन सेंटर में महाकुंभ की तैयारियों को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से एक अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक का उद्घाटन महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने किया. इस बैठक में विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि, नगर निगम के पार्षदगण,विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग, तीर्थ पुरोहित, नाविक संघ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और सिविल डिफेंस के लोग मौजूद रहे. 

महाकुंभ की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में सबसे पहले नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने नगर निगम की योजनाओं का प्रेजेंटेशन दिया. उन्होंने सड़कों के चौड़ीकरण, चौराहों के सौंदर्यीकरण, कूड़ा प्रबंधन और एसटीपी को लेकर तैयार की गई कार्य योजनाओं को पेश किया. जिसके बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने कुंभ को लेकर महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रजेंटेशन किया. उन्होंने बताया कि महाकुंभ से पहले प्रयागराज को दो हजार की क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर मिलेगा. जो कि विश्व में अपने आप में अनूठा कन्वेंशन सेंटर होगा और यह कलश के आकार का होगा. महाकुंभ से पहले लाइट मेट्रो और संगम पर रोप वे का भी निर्माण किया जाएगा.

संगम क्षेत्र में रिवरफ्रंट भी बनेगा

इसके अलावा महाकुंभ को लेकर पेंट माय सिटी अभियान शुरू जल्द शुरू होगा. त्रिवेणी पुष्प में चारों धाम की तर्ज पर विकसित करने और कुंभ गैलरी बनाई जाएगी. इस मौके पर कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि 13.5 किलोमीटर का संगम क्षेत्र में रिवरफ्रंट भी बनाया जाएगा. उनके मुताबिक 7 नये घाटों का निर्माण, 100 से ज्यादा सड़कों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कराए जाने, 39 चौराहों को विकसित किया जाएगा.

महाकुंभ के आयोजन को लेकर मिले कई सुझाव

वहीं महापौर उमेश गणेश केसरवानी ने प्रयागराज में महाकुंभ के पहले ब्रह्मा जी की यज्ञ करते हुए प्रतिमा लगाए जाने का सुझाव दिया है. इसके अलावा महर्षि वाल्मीकि की भी रामायण लिखते हुए एक प्रतिमा लगाए जाने का सुझाव दिया है. इस मौके पर बैठक में आए तमाम लोगों ने महाकुंभ के आयोजन को लेकर अपने अपने सुझाव दिए हैं. कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद ने इन सुझावों को महाकुंभ की कार्य योजना में शामिल करने का आश्वासन दिया है.

Shahjahanpur News: बेरहम पति का खौफनाक कदम, गर्भवती पत्नी की हत्या कर ऐसे ठिकाने लगाई लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
अखिलेश और टिन्नू यादव के रिश्तेदार होने का दावा निशिकांत दुबे को पड़ा भारी! लखनऊ-इटावा में होगी FIR
अखिलेश और टिन्नू यादव के रिश्तेदार होने का दावा निशिकांत दुबे को पड़ा भारी! लखनऊ-इटावा में होगी FIR
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
यूपी चुनाव में 100 सीटों के लिए अखिलेश यादव के इस प्लान से BJP हो जाएगी हैरान! BSP को भी लगेगा झटका?
यूपी चुनाव में 100 सीटों के लिए अखिलेश यादव के इस प्लान से BJP हो जाएगी हैरान! BSP को भी लगेगा झटका?

वीडियोज

Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget