एक्सप्लोरर

महाकुंभ: टेंट सिटी बसाने वाले लल्लूजी के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

UP News: संगम नगरी प्रयागराज के महाकुंभ क्षेत्र के परेड मैदान में स्थित लल्लू जी टेंट कंपनी में भीषण आग लग गई. आगजनी में करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया. हालांकि फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में शनिवार सुबह महाकुंभ क्षेत्र के परेड मैदान पर भीषण आग लग गई. परेड मैदान में स्थित लल्लू जी टेंट कंपनी के गोदाम में आग की लपटे इतनी भीषण थी की देखते ही देखते धुएं का गुबार उठने लगा. अगल-बगल के लोगों में आग को देखकर हड़कंप मच गया. आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां मौजूद रही. इसके साथ ही सेना की भी मदद लेकर आग पर पाया गया काबू पाया गया. 

लल्लू जी टेंट कंपनी में आज सुबह 6 बजे आग की लपटें उठते देख लोगों में हड़कंप मच गया. अगल-बगल के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी. मौके पर फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां मौजूद थी, जो लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही थी. सेना की मदद से भी आग बुझाने का प्रयास जारी रहा. आग की लपटें इतनी तेज थी की फायर ब्रिगेडकर्मी अपने मुंह पर कपड़े बांधकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे. कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड और सेना की टीम ने मिलकर आग पर काबू पा लिया, हालांकि करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया. जिसमें रजाई-गद्दे, बांस-बल्लियां, एक कार और दो स्कूटी भी शामिल है. सबसे बड़ी राहत की बात है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

104 सालों पुरानी लल्लू जी टेंट कंपनी
प्रयागराज में लगने वाला हर साल माघ मेला, 6 वर्षों में लगने वाले अर्ध कुंभ और 12 वर्षों में लगने वाले महाकुंभ में तंबुओं का शहर 104 सालों से लल्लू जी टेंट कंपनी प्रयागराज के संगम नगरी क्षेत्र मे बसाती हुई चली आ रही है. लल्लू जी एंड टेंट कंपनी हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में लगने वाले मेले में भी टेंट लगाने का काम करती है. महाकुंभ या कुंभ मेले में कपड़े टेंट से लेकर बांस बल्ली, थाने चौकी बनाने का काम लल्लू जी टेंट कंपनी का होता है,

लल्लू जी एंड टेंट कंपनी को अखाड़े का टेंट लगाने के साथ-साथ वीआईपी टेंट सिटी और बड़े इवेंट में सारी व्यवस्था देने की जिम्मेदारी भी मिली थी. इस साल महाकुंभ में तीन लाख से ज्यादा बांस बल्लियां लगाई गई थी और इन सभी की जिम्मेदारी लल्लू जी एंड टेंट कंपनी को ही सौंपी गई थी.

(प्रयागराज से सौरभ मिश्रा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- Mahoba News: महोबा में खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget