एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा में खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

UP News: महोबा में रोडवेज डिपो में खड़ी बस में अचानक आग लग गई. घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है. आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

Mahoba Fire: महोबा जिले में बढ़ती गर्मी का कहर अब आम जीवन के साथ-साथ वाहनों पर भी नजर आने लगा है. मुस्कुरा से चलकर महोबा पहुंची रोडवेज डिपो की एक बस (बस संख्या UP 95 T 4678) में अचानक आग लग गई. घटना उस वक्त हुई जब सभी सवारियां बस से उतर चुकी थीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया. यह घटना की शुक्रवार की बताई जा रही है. बताया गया कि सफर तय कर रोडवेज परिसर में खड़ी हुई बस में अचानक धुएं के गुबार के साथ आग की लपटें उठने लगी. स्थानीय कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. 

हैरानी की बात यह रही कि परिसर में आग बुझाने के लिए लगाए गए पानी के बॉल समय पर नहीं खुल सके, जिससे आग पर काबू पाने में अतिरिक्त समय लगा. सूचना मिलते ही सीओ सिटी दीपक दुबे, यातायात प्रभारी अरविंद सिंह गौर सहित कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची. रोडवेज के एआरएम डीके चौबे सभी मौके पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था, वरना यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था.

आसपास मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी
एआरएम डीके चौबे बताते है कि उक्त बस मुस्कुरा से चलकर महोबा पहुंची थी. यात्रियों को उतारने के बाद बस में आई तकनीकी कमी को वर्कशॉप में चालक ने दर्ज कराया. तभी परिसर में खड़ी बस से अचानक धुआं उठने लगा. इससे पहले कोई कुछ समझ पाता अचानक उठना धुआं आग में तब्दील हो गया और देखते ही देखते बस में भी सड़क लग गई. बस में आग लगते ही रोडवेज परिसर में मौजूद अन्य यात्रियों में अफरा तफरी मच गई.

डीके चौबे मानते हैं कि जनपद में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस है जिसका असर शायद यह हादसे का कारण है. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी. वहीं बढ़ती गर्मी और तपिश को लेकर उन्होंने चिंता जताई है. जिसके लिए बस के रुटीन चेकअप के बाद उन्हें मार्गो में चलाए जाने के निर्देश भी चालक को दिए गए हैं. हालांकि, इस घटना ने रोडवेज परिसर की तैयारियों पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: मिलेट्स, कीवी और ड्रैगन फ्रूट से बढ़ेगी उत्तराखंड के किसानों की आय, जानें सरकार का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget