एक्सप्लोरर

Prayagraj News: बिना रजिस्ट्रेशन ही अवैध तरीके से संचालित हो रहा था मदरसा, जांच के बाद चल सकता है बुलडोजर

UP News: प्रयागराज के गैर-पंजीकृत मदरसे में नकली नोट छापा जा रहा था. दो साल पहले इसकी रिपोर्ट होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई. नकली नोट कांड के बाद पुलिस प्रशासन मदरसे पर कार्रवाई कर सकता है.

Prayagraj News: प्रयागराज के मदरसे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. यहां नकली नोट छापने का कारखाना बनाया गया था. वहीं यह मदरसा बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा था. मदरसे में शिक्षा देने के लिए कोई मान्यता भी नहीं ली गई थी. इस मामले में करीब 2 साल पहले ही जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी. 

मदरसे के अवैध रूप से संचालित होने की रिपोर्ट भेजे जाने के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. प्रयागराज के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी के मुताबिक जामिया हबीबिया मदरसा सरकार से कोई आर्थिक मदद भी नहीं ले रहा था.मदरसे के संचालकों ने जांच टीम को बताया था कि वहां सिर्फ धार्मिक शिक्षा दी जाती है. रजिस्ट्रेशन और मान्यता नहीं होने से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर सकता.

 जांच के बाद मदरसे पर होगी कार्रवाई
रजिस्ट्रेशन न होने पर मदरसा की मान्यता रद्द की जा सकती थी और सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता रोकी जा सकती थी. नकली नोट छापे जाने के खुलासे के बाद इस मदरसे पर कार्रवाई अब जिला और पुलिस प्रशासन को करनी होगी. जांच में और तथ्य आने पर मदरसे को सील किया जा सकता है या फिर उस पर बुलडोजर चल सकता है. अगर पहले ही रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कर दी गई होती तो इस मदरसे में नकली नोट छापने की देश विरोधी गतिविधि संचालित नहीं हो सकती थी.

66 मदरसे बिना मान्यता के चल रहे
प्रयागराज के अतरसुइया इलाके में विवादित मदरसा जामिया हबीबिया चलता है. प्रयागराज में कुल 66 मदरसे बिना मान्यता के चल रहे हैं. प्रयागराज पुलिस के सनसनीखेज खुलासे के बाद अब दूसरी एजेंसियां भी आरोपियों से पूछताछ कर सकती हैं. उनके विदेशी और आतंकी कनेक्शन की आशंका के बारे में जानकारी जुटा सकती हैं. पुलिस ने कल ही मदरसे से नकली नोट छापे जाने के मामले का खुलासा किया था. पुलिस ने मदरसे के कार्यवाहक प्रिंसिपल और तीन छात्रों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने यहां से सौ सौ रुपए के 1,300 नकली नोट और इन्हें छापने के उपकरण बरामद किए थे.

ये भी पढ़ें: BSP की मीटिंग में BJP नेता को क्यों ढूढ़ने लगीं मायावती? नहीं मिले तो चलाया चाबुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget