एक्सप्लोरर

Prayagraj Air Show: प्रयागराज में दिखेगा वायुसेना का दमखम, एयर शो को लेकर आया ट्रैफिक अपडेट

UP News: 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना शौर्य और शक्ति का प्रदर्शन करेगा. आसमान में फाइटर प्लेन कलाबाजी करते हुए नजर आएंगे. वायुवीरों के रोमांच आपको दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर देगा.

Prayagraj Indian Air Force Air Show: भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर 8 अक्टूबर को प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर एयर शो आयोजित होगा. एक घंटे तक चलनेवाले एयर शो में भारत के शौर्य और शक्ति का प्रदर्शन दिखेगा. वायुसेना के सौ से ज्यादा लड़ाकू विमान आसमान में करतब दिखाएंगे. बेड़े में विंटेज विमान टाइगर मॉथ, हार्बट ट्रेनर, ट्रांसपोर्ट जहाज सी वन थर्टी, आईएल 78, चेतक हेलीकॉप्टर और रुद्र हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं. एयर शो का मकसद भारत की ताकत दिखाने के साथ युवाओं को वायुसेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना भी है.

8 अक्टूबर को भारत के शौर्य और शक्ति का प्रदर्शन

6 अक्तूबर को वायुसेना एयर शो का फुल ड्रेस रिहर्सल करेगी. भारतीय वायुसेना के बेड़े में स्वदेशी फाइटर प्लेन तेजस आसमान की ऊंचाइयों पर उड़ान भरेगा. कारगिल की जंग में छक्के छुड़ाने वाला मिराज 2000 भी हवा से बात करेगा. वायुसेना के बेड़े में समय पूरा कर चुके मिग-21 का आखिरी शो भी देखने को मिलेगा. प्रदर्शन के बाद प्रयागराज से मिग-21 की विदाई भी होगी. फ्रांस से खरीदे गए राफेल फाइटर प्लेन की भी धाक लोगों को एयर शो में देखने को मिलेगी. भारतीय वायुसेना के प्रदर्शन को संगम घाट, अरैल घाट और झूंसी की तरफ से देखा जा सकेगा.

वायुसेना के बेड़े में शामिल रहेंगे ये लड़ाकू विमान

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता समीर गंगाखेड़कर ने बताया कि आकाशगंगा की टीम के स्काई डाईवर्स विमानों से संगम तट पर उतरकर लोगों में रोमांच भरेंगे. वायुसेना की परेड सुबह के वक्त होगी और एयर शो दोपहर दो बजे से होगा. 8 अक्टूबर रविवार को परेड और एयर शो से पहले 6 अक्टूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल  होगा. आयोजन की सभी तैयारियां  पूरी कर ली गई हैं. वायुसेना ने पूरे संगम क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित कर नियंत्रण में ले रखा है.

संगम तट पर अक्षय वट जाने वाले मार्ग के पास वायुसेना का नियंत्रण कक्ष यानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. यमुना तट पर स्थित किले में बुलेट प्रूफ केबिन बनाई गई है. केबिन से खास मेहमान और सेना के उच्च अधिकारी एयर शो देखेंगे. वायुसेना के वायुवीर पैराग्लाइडिंग कर अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देंगे. एयर शो के लिए जिला प्रशासन की तरफ से भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं. 6 - 7 और 8 अक्टूबर को ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. बमरौली एयरपोर्ट से लेकर संगम तक 20 किलोमीटर नो एंट्री लागू रहेगी. 

BHU IIT के दीक्षांत समारोह में 1660 मेधावियों को दी जाएगी उपाधि, 66 विद्यार्थियों को मिलेंगे 108 मेडल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget