एक्सप्लोरर

ससुराल में धावा बोलकर बंदूक की नोक पर पत्नी का किडनैप, सड़क पर घसीटते हुए पति कार से हुआ फरार

Prayagraj News: इस घटना में मायके वालों की शिकायत पर प्रयागराज पुलिस में पति समेत ससुराल के अन्य लोगों और दूसरे हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

Prayagraj Crime News: संगम नगरी प्रयागराज में पति-पत्नी के बीच विवाद का ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसकी तस्वीर देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. पति ने पहले देश की आजादी की वर्षगांठ के दिन पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया और उसके दो दिन बाद फिल्मी अंदाज में डेढ़ दर्जन असलहाधारी साथियों संग ससुराल में धावा बोलकर बंदूक की नोक पर पत्नी को किडनैप कर लिया. मायके में रह रही पत्नी को बाल पकड़ कर सड़क पर घसीटा. मदद के लिए सामने आए लोगों को हथियार दिखाकर शांत रहने को मजबूर किया उसके बाद बंदूक की नोक पर पत्नी को कार में भरकर उसे अगवा कर ले गया.

इस मामले के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. समाजवादी पार्टी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर इसके बहाने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और योगी सरकार पर निशाना साधा है. मायके वालों की शिकायत पर प्रयागराज पुलिस में पति समेत ससुराल के अन्य लोगों और दूसरे हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई है. मायके वालों ने अगवा की गई विवाहिता और उसके ढाई साल के बच्चे की हत्या की आशंका जताते हुए दोनों को जल्द ही सकुशल बरामद किए जाने की गुहार लगाई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

यह सनसनीखेज वारदात प्रयागराज की हंडिया तहसील के बरौत कस्बे के पास स्थित पूरे गबई गांव की है. यहां रहने वाले सुनील कुमार ने अपनी विधवा बहन सुषमा देवी की शादी साल 2020 में भदोही के रहने वाले मुकेश सोनी के साथ की. सुषमा के पहले पति की मौत एक सड़क हादसे में हो गई थी नहीं. मुकेश सोनी की भी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी. सुनील कुमार का आरोप है कि उसने शादी धूमधाम से की थी और अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था, लेकिन ज्यादा दहेज लाने की मांग को लेकर उसे लगातार ताना दिया जाता था. पति मुकेश सोनी और ससुराल के दूसरे लोग उसके साथ अक्सर मारपीट भी करते थे.

आरोप है कि ससुराल वालों ने 15 अगस्त के दिन सुषमा के साथ मारपीट की और उसे घर से भगा दिया. ससुराल से भगाए जाने के बाद सुषमा मायके में आकर रहने लगी. वायरल वीडियो 17 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे का है. घटना के मुताबिक पति मुकेश सोनी परिवार के कई सदस्यों और अपने दोस्तों संग तीन गाड़ियों पर सवार होकर 17 अगस्त को दोपहर दो बजे ससुराल पहुंचा. मुकेश के साथ आए लोगों में से ज्यादा करने अपने चेहरे पर नकाब लगा रखा था और कुछ लोगों ने बंदूक चाकू व लाठी डंडे लिए हुए थे.

मुकेश और उसके साथ के लोगों ने ससुराल पहुंचते ही मारपीट शुरू कर दी. पत्नी सुषमा के बाल खींचते हुए उसे घर से बाहर निकाला और फिर सड़क पर घसीटते हुए कार में लाद लिया. इलाके के कुछ लोगों ने सुषमा को बचाना चाहा तो हमलावरों ने हथियार दिखाकर उन्हें चुप करा दिया. हमलावरों से घिरी सुषमा लगातार मदद के लिए चीख पुकार मचाती रही, लेकिन पति और दूसरे हमलावरो ने उसके साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया. बाल पकड़कर उसे दूर तक घसीटा गया. इस दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा. हमलावरों की संख्या तकरीबन डेढ़ दर्जन थी. कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जबकि घर में लगे सीसीटीवी में भी हैवानियत की घटना कैद हो गई. पुलिस इन वीडियो क्लिप के आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान कर रही है.

दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग इन वीडियो के साथ तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी ने भी इस घटना को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. पोस्ट के जरिए योगी सरकार पर निशाना साधा गया है और यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं. प्रयागराज के गंगानगर के डीसीपी अभिषेक भारती के मुताबिक इस मामले में हंडिया थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई है. विवाहिता को भी जल्दी बरामद किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'मुर्गा बना दूंगा और उठक-बैठक कराऊंगा...' जलभराव की समस्या पर भड़क उठे BJP विधायक

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget