एक्सप्लोरर

प्रयागराज: बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

यह सनसनीखेज वारदात प्रयागराज शहर से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर मेजा थाना क्षेत्र के मैदनिया इलाके की है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में आज बेटी के साथ हुई छेड़खानी का विरोध करने पर एक अधेड़ शख्स की हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. नामजद किए गए 8 लोगों में से तीन को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. हालांकि हत्या का केस दर्ज करने के बावजूद पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है. अफसरों का कहना है इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा.

यह सनसनीखेज वारदात प्रयागराज शहर से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर मेजा थाना क्षेत्र के मैदनिया इलाके की है. यहां रहने वाली एक नाबालिग युवती आज सुबह जब आम के बाग गई थी तो वही उसके साथ गांव के तीन लड़कों ने छेड़खानी की. उस पर कमेंट किया गया और हाथ पकड़ने की भी कोशिश की गई. युवती ने घर पहुंच कर यह बात अपने परिवार वालों को बताई. इस पर युवती के पिता और भाई एक आरोपी के घर पहुंचे और वहां उनसे शिकायत की. इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया. कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया था.

आरोप है कि छेड़खानी करने वाले लड़के के परिवार वालों ने पीड़ित लड़की के पिता का गला भी दबाया था. बहरहाल आरोपी के घर पर उलाहना देने के बाद युवती के पिता जैसे ही अपने घर पर पहुंचे, उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें पहले चक्कर आया और बाद में वह गश खाकर गिर पड़े. कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई. युवती के पिता की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया.

पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है

युवती के घर वालों का आरोप है कि छेड़खानी के आरोपी लड़कों के परिवार वालों द्वारा की गई हाथापाई व गला दबाने की कोशिश की वजह से ही अधेड़ शख्स की मौत हुई है. पीड़ित परिवार ने छेड़खानी के आरोपी 3 लड़कों के साथ ही उनके परिवार के पांच लोगों को भी नामजद किया है. इन 3 महिलाएं भी हैं. पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पहले पुलिस ने यह दावा किया था कि अधेड़ शख्स की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है. अब पुलिस अफसर यह कह रहे हैं कि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है.

अफसरों का यह भी कहना है कि बचे हुए लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बहरहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज किया है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget