एक्सप्लोरर

किस्सा कुर्सी का... नामी स्कूल में प्रिंसिपल से बदसलूकी, मारपीट कर बाहर निकाला, जमकर हंगामा

Prayagraj Viral Video: वीडियो में साफ नजर आ रहा है करीब दर्जन भर लोगों ने पहले महिला प्रिंसिपल के चेंबर में बाहर से लगा ताला तोड़ा जबरन अंदर दाखिल होकर महिला प्रिंसिपल से छीना झपटी की.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज के एक नामी कान्वेंट स्कूल में महिला प्रिंसिपल की कुर्सी पर फिल्मी अंदाज में दबंगई और गुंडागर्दी के साथ काबिज होने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. घटना से जुड़े हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहे है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है करीब दर्जन भर लोगों ने पहले महिला प्रिंसिपल के चेंबर में बाहर से लगा ताला तोड़ा. इसके बाद दरवाजा तोड़ दिया. जबरन अंदर दाखिल होकर काम निपटा रही महिला प्रिंसिपल के साथ छीना झपटी की गई. मारपीट करते हुए उनका मोबाइल फोन जबरन छीन लिया गया. उन्हें कुर्सी से बेदखल कर दिया गया और एक दूसरी महिला टीचर को काबिज करा दिया गया.

आरोप है कि दरवाजा तोड़कर महिला प्रिंसिपल के कमरे में घुसे लोगों ने कपड़े फाड़ कर उनके साथ अश्लील हरकत भी की. घटना के वक्त तक प्रिंसिपल रही पीड़ित महिला पारुल सोलोमन ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. उनकी शिकायत पर कर्नलगंज कोतवाली में नौ नामजद व कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस केस दर्ज करने के बाद मामले की तफ्तीश कर रही है. पीड़ित महिला प्रिंसिपल ने घटना से जुड़े वीडियो भी पुलिस को सौंप दिए हैं. 


किस्सा कुर्सी का... नामी स्कूल में प्रिंसिपल से बदसलूकी, मारपीट कर बाहर निकाला, जमकर हंगामा

घटना के वीडियो ने सबको हिलाया
यह मामला शहर के नामी कान्वेंट स्कूल बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज से जुड़ा हुआ है. यहां मैनेजमेंट को लेकर कई पक्षों में पिछले लंबे अरसे से विवाद चल रहा है. रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना 2 जुलाई की है. एफआईआर के मुताबिक 2 जुलाई की सुबह प्रिंसिपल पारुल सोलोमन जब अपने चैंबर में बैठकर काम निपटा रही थी, तभी दर्जन भर से ज्यादा लोग स्कूल में घुस आए. शोर शराबा सुनकर उन्होंने सीसीटीवी स्क्रीन पर तमाम लोगों को देखा तो डरकर अपने चैंबर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और चपरासी से बाहर से भी ताला लगवा दिया.

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि स्कूल में घुसे लोगों ने बाहर लगे ताले को छेनी हथौड़ी के जरिए तोड़ दिया. इसके बाद दरवाजे का कांच तोड़कर सभी लोग महिला प्रिंसिपल के चैंबर में दाखिल हो गए. महिला प्रिंसिपल पारुल को वीडियो बनाते देख उनका मोबाइल छीन लिया गया. उनके साथ छीना झपटी और धक्का मुक्की की गई. उन्हें जबरन प्रिंसिपल की कुर्सी से हटा दिया गया. 

महिला प्रिंसिपल के साथ की बदसलूकी
इस दौरान महिला प्रिंसिपल मदद के लिए चीख पुकार करती रही, लेकिन चैंबर में दरवाजा तोड़कर घुसे गुस्से लोगों के डर की वजह से कोई भी मदद करने सामने नहीं आ सका. एफआईआर के मुताबिक चेंबर में घुसे लोगों ने महिला प्रिंसिपल के कपड़े फाड़ कर अश्लील हरकत भी की. पारुल सोलोमन की जगह शर्ली मसीह को प्रिंसिपल की कुर्सी पर काबिज कराया गया.

दूसरी तरफ दावा यह किया जा रहा है कि स्कूल में जबरन दाखिल हुए लोग मैनेजमेंट से जुड़े हुए थे. इनमें एक धर्म गुरु व कई अन्य लोग अलग-अलग स्कूलों से जुड़े हुए हैं. तोड़फोड़ और सबसे ज्यादा हंगामा करने वाला एक शख्स वकीलों की ड्रेस में नजर आ रहा है. दावा यह भी किया गया है कि मैनेजमेंट ने प्रिंसिपल पारुल सोलोमन की नियुक्ति को अवैध पाते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया था और शर्ली मसीह को नया प्रिंसिपल नियुक्त किया था. 

दावे के मुताबिक पारुल सोलोमन पद छोड़ने को तैयार नहीं थी इसीलिए शर्ली मसीह को जबरन काबिज कराया गया. हालांकि इस बात का जवाब किसी के पास नहीं है कि शिक्षा के मंदिर में जहां हजारों की संख्या में बच्चे पढ़ाई कर रहे हो, वहां दरवाजा तोड़ने, गुंडागर्दी दिखाने और महिला प्रिंसिपल के कपड़े फाड़ने का अधिकार आरोपियों को किसने दिया था.

भारतीय मूल के नवेंदु मिश्रा बने ब्रिटेन में सांसद, लगातार दूसरी बार जीते, यूपी से खास कनेक्शन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget