एक्सप्लोरर

भारतीय मूल के नवेंदु मिश्रा बने ब्रिटेन में सांसद, लगातार दूसरी बार जीते, यूपी से खास कनेक्शन

Gorakhpur News: लेबर पार्टी के टिकट पर स्टॉकपोर्ट सीट से चुनाव में जीत दर्ज करने वाले नवेंदु मिश्रा मूलत: कानपुर के रहने वाले हैं और उनका ननिहाल गोरखपुर में है.

Gorakhpur News: भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक नवेंदु मिश्रा ने ब्रिटेन के चुनाव में दूसरी बार जीत हासिल कर सांसद बनने का गौरव हासिल किया है. उन्होंने सर्वाधिक वोटों के साथ जीत दर्ज की है. लेबर पार्टी के टिकट पर स्टॉकपोर्ट सीट से चुनाव में जीत दर्ज करने वाले नवेंदु मिश्रा मूलत: कानपुर के रहने वाले हैं और उनका ननिहाल गोरखपुर में है. नवेंदु चार महीने पहले ही इंडिया आए थे, उसे दौरान उनका गोरखपुर आना भी हुआ था.

गोरखपुर के हुमायूंपुर में रहने वाले उनके मामा नीलेन्द्र पांडे ने बताया कि नवेंदु का जन्म साल 1989 में कानपुर में हुआ था. उनके पिता आर्य नगर कानपुर के मूल निवासी हैं. नवेंदु की मां मीनू मिश्रा ने गोरखपुर के कार्मल इंटर कॉलेज और फिर गोरखपुर विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की है. 

25 साल पहले ब्रिटेन गए थे पिता
नवेंदु के पिता इंडियन पेट्रोकेमिकल कॉर्पोरेशन में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत रहे हैं. 25 साल पहले भी एक ब्रिटिश कंपनी में नौकरी करने के लिए ब्रिटेन चले गए और वहीं की नागरिकता ले ली. 


भारतीय मूल के नवेंदु मिश्रा बने ब्रिटेन में सांसद, लगातार दूसरी बार जीते, यूपी से खास कनेक्शन

नीलेंद्र पांडे ने बताया कि नवेंदु दो भाई और एक बहन में सबसे बड़े हैं. उनके छोटे भाई दिव्येंदु मिश्रा और एक छोटी बहन मिताली मिश्रा है. नवेंदु ने उच्च शिक्षा प्राप्त की और उसके बाद लेबर पार्टी में शामिल हो गए. वे स्टॉकपोर्ट निर्वाचन क्षेत्र से वह दूसरी बार रिकॉर्ड मतों के अंतर से सांसद बने हैं. उन्होंने सबसे ज्यादा 16000 मतों से जीत हासिल की है. जबकि कोई भी सांसद 1000 से 1500 वोटों से ज्यादा के अंतर से नहीं जीत सका है. 

कानपुर के मूल निवासी भारतीय ब्रिटिश नागरिक नवेंदु मिश्रा दूसरी बार ब्रिटेन के सांसद बने हैं. नवेंदु का गोरखपुर में ननिहाल है. नवेंदु ने जिस सीट से जीत हासिल की है, उस पर रिकॉर्ड वोटों के अंतर से जीते हैं. नवेंदु के दूसरी बार सांसद बनने पर गोरखपुर स्थित उनके ननिहाल में भी खुशी का माहौल है. सभी लोग नवेंदु के दूसरी बार सांसद बनने पर खुश हैं और उन्हें फोन करके बधाइयां दे रहे हैं. 

लाश को 3 दिनों तक घर पर रखकर किया था प्रदर्शन, अब पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget