एक्सप्लोरर

Prayagraj News: ट्रांसजेंडर डे पर किन्नरों ने निकाली जागरूकता रैली, ढोल-मंजीरे की थाप पर झूमते नाचते आए नजर

Transgender Day 2024: स्वामी कौशल्यानंद गिरि उर्फ टीना मां ने कहा है कि ईश्वर ने जरूर हमें शरीर से किन्नर बनाया है, लेकिन हमारा मस्तिष्क भी महिलाओं और पुरुषों की तरह ही विकसित होता है.

UP News: इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे के मौके पर संगम नगरी प्रयागराज में किन्नरों ने एक जागरूकता रैली निकाली. किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर और यूपी किन्नर कल्याण बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य स्वामी कौशल्यानंद गिरि उर्फ टीना मां की अगुवाई में बड़ी संख्या में किन्नरों ने सज धज कर हाथों में पोस्टर बैनर लेकर जागरूकता रैली निकाली. बैरहना स्थित महिला पार्क से निकली गई जागरूकता रैली में किन्नरों ने एक दूसरे को इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे की बधाई दी.

इस मौके पर कौशल्यानंद गिरि उर्फ टीना मां ने सर्व समाज से अपील करते हुए कहा है कि किन्नर भी पुरुषों और महिलाओं की तरह ही मां की कोख से जन्म लेते हैं. इसलिए उनका तिरस्कार नहीं बल्कि समाज को उन्हें अपनाना चाहिए, ताकि वह भी सम्मान पूर्वक जीवन जी सकें. उन्होंने कहा है कि किन्नरों को अवसर की जरूरत है किसी के दया की कतई जरूरत नहीं है. क्योंकि अगर किन्नरों को अवसर मिलेगा तो वह भी महिलाओं और पुरुषों की तरह समाज में अपना योगदान दे सकेंगे.

स्वामी कौशल्यानंद गिरि उर्फ टीना मां ने कहा है कि ईश्वर ने जरूर हमें शरीर से किन्नर बनाया है, लेकिन हमारा मस्तिष्क भी महिलाओं और पुरुषों की तरह ही विकसित होता है. उन्होंने कहा कि किन्नर समाज लैंगिक असमानता से पीड़ित समाज है. इसलिए इनके मौजूदा हालातों में बदलाव की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अगर समाज हमें अवसर प्रदान करता है तो किन्नर भी मुख्य धारा में रहते हुए समाज की उन्नति और प्रगति के लिए कार्य करते रहेंगे. उन्होंने इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे पर लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि ट्रांसजेंडर बच्चे भी समाज का हिस्सा हैं. इसलिए इन्हें समाज द्वारा अपनाया जाना चाहिए. ट्रांसजेंडर बच्चों के विकास के लिए समाज को भी योगदान देना चाहिए.

Lok Sabha Election 2024: 'मुझे कोई भी चुनाव नहीं लड़वा रहा है', बरेली से बीजेपी प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार का छलका दर्द

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget