एक्सप्लोरर

Magh Purnima 2022: प्रयागराज में माघी पूर्णिमा पर 2.15 लाख लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई, सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त

Prayagraj News: माघ मेले के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर बुधवार को प्रयागराज में लगभग सवा दो लाख लोगों ने यहां गंगा और संगम में स्नान किया. इस मौके पर प्रशासन ने विशेष तैयारी की थी.

Devotees take Dubki on Maghi Purnima Fifth Snaan Parv in Sangam City: संगम नगरी में चल रहे माघ मेले के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा के अवसर पर, बुधवार को सुबह 9 बजे तक लगभग 2.15 लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया. प्रयागराज मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि, भोर से ही श्रद्धालुओं का संगम क्षेत्र में आना जारी है, यहां सुबह 9 बजे तक करीब 2.15 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई जिसमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं.

माघी पूर्णिमा स्नान के साथ कल्पवासियों का एक माह का कल्पवास बुधवार को पूरा हो गया, इसके बाद उन्होंने मेला क्षेत्र से अपने घरों के लिए प्रस्थान शुरू कर दिया है. माघी पूर्णिमा का मुहूर्त रात्रि 10:25 बजे तक है और देर शाम तक लोगों के गंगा स्नान करने की संभावना है.

माघ मेला क्षेत्र में शिविर चला रहे पंडित प्रभात पांडेय ने बताया कि, "माघ मास की पूर्णिमा को धर्म ग्रंथ में माघी पूर्णिमा कहा गया है, इस दिन गंगा स्नान करके विष्णु भगवान की पूजा करने और इसके पश्चात पितरों का श्राद्ध करने का विधान है.

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य बोले- सपा को वोट देने से पैदा होंगे अतीक अहमद-मुख्तार अंसारी जैसे गुंडे, लगाया हमला कराने का बड़ा आरोप

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि, "माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर माघ मेला क्षेत्र में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है." उन्होंने बताया कि, "लगभग 5,000 पुलिसकर्मियों को यहां तैनात किया गया है, वहीं 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं.

उन्होंने बताया कि, "आग के खतरों से निपटने के लिए दमकल की कई गाड़ियां तैनात की गई हैं, वहीं लोगों को पानी में डूबने से बचाने के लिए 108 गोताखोरों की टीम लगाई गई है. उन्होंने बताया कि, "इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर’ से भीड़ पर नजर रखी जा रही है."

पुलिस अधीक्षक (माघ मेला) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि, "माघ मास समाप्त होने के बाद कल्पवासियों की सुगम एवं सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए, 15 फरवरी की रात्रि 12 बजे से 17 फरवरी को रात्रि 10 बजे तक संगम क्षेत्र में प्रशासनिक एवं एंबुलेंस को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: गोंडा के करनैलगंज में सपा-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट मामले में चार गिरफ्तार, जानिए- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget