एक्सप्लोरर

UP Crime: सलमान खान को धमकाने वाले शेरा के खिलाफ एक और केस दर्ज, चल रहा है फरार

UP News: प्रयागराज में शातिर अपराधी शेरा के खिलाफ जानलेवा हमला करने, हत्या की धमकी देने और मारपीट का केस दर्ज किया गया है. आरोपी शेरा सलमान खान को धमकी देकर सुर्खियों में आया था.

Prayagraj News: बॉलीवुड सलमान खान को धमकाने वाले अपराधी शेरा के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है. जीशान जाकिर नाम के युवक ने प्रयागराज के करेली थाने में शेरा के खिलाफ केस कराया है. आईपीसी की धारा 307, 323, 504, 506 और 387 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. 

पुलिस ने बताया कि जानलेवा हमला होने, हत्या की धमकी मिलने और मारपीट की घटना के बाद जीशान जाकिर ने एफआईआर कराई है. प्रयागराज के अतरसुइया इलाके की रानी मंडी के रहने वाले शेरा ने 2 साल पहले भी मोबाइल पर जीशान जाकिर को जान से मारने की धमकी दी थी. आरोपी ने माफिया अतीक अहमद का नाम बताकर बम मारकर हत्या की धमकी दी थी.  

खुद को बताता है अंडरवर्ल्ड डॉन का गुर्गा

उसने यह भी कहा था कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का खास गुर्गा है. अंडरवर्ल्ड डॉन के नाम पर उसने रंगदारी भी मांगी थी. पीड़ित जीशान जाकिर के पास धमकी का आडियो भी था. जीशान जाकिर ने उस वक्त डर की वजह से पुलिस में शिकायत नहीं की थी. 10 नवंबर 2023 को भी घर से मस्जिद जा रहे जाकिर को शेरा ने तीन अन्य साथियों के साथ रोक कर धमकाया था. जिसके बाद पीड़ित जाकिर ने इस बार हिम्मत जुटाकर पुलिस में केस दर्ज कराया है.  

शेरा चल रहा है फरार

पीड़ित जीशान जाकिर का कहना है कि पुलिस ने पिछले कुछ महीनों में जिस तरह माफिया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है, इससे उसका डर खत्म हुआ है और उसने मुकदमा दर्ज करने की हिम्मत जुटाई है. पुलिस शेरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है. हाल में ही पुलिस ने शेरा के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई भी की थी. इसके बाद से शेरा फरार चल रहा है. 

पुलिस मुठभेड़ में हो चुका है घायल

आरोपी शेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल भी हो चुका है. पुलिस एनकाउंटर में उसे पैर में गोली लगी थी. आरोपी शेरू उर्फ शेरा साल 2018 में फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देकर सुर्खियों में आया था. शेरा ने सलमान खान को उनके पर्सनल मोबाइल पर फोन कर खुद के अंडरवर्ल्ड से जुड़ा होने के नाम पर धमकी दी थी. शेरा ने सलमान खान से पहले खुद को फिल्मों में काम दिलाए जाने की मांग की थी.  

सलमान खान को दी थी धमकी

सलमान के इनकार के बाद शेरा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी. इस मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज से शेरा की गिरफ्तारी की थी. उस वक्त शेरा मुंबई के ही बांद्रा इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था. सलमान मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल से छूटने पर वह प्रयागराज में ही रहने लगा. प्रयागराज पुलिस केस दर्ज होने के बाद से शेरा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें- 

Dehradun Loot: देहरादून रिलांयस शोरूम डकैती का बिहार से जुड़ा कनेक्शन, दो आरोपियों पर 2-2 लाख का इनाम घोषित

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget