एक्सप्लोरर

UP News: क्या अतीक भाई की तरह मेरा भी हश्र होगा? पुलिस से पूछताछ में बोला हमलावर लारेब हाशमी

UP Police interrogation Lareb Hashmi: पुलिस पूछताछ में हमलावर लारेब ने कहा कि मैंने बस कंडक्टर को सबक सिखाने के लिए मारा है. वह दोस्त के सामने मेरी बेइज्जती कर रहा था और उसने इस्लाम को चुनौती दी थी.

Prayagraj Bus Conductor Attack: प्रयागराज में बीटेक के छात्र लारेब हाशमी ने इलेक्ट्रिक सिटी बस के कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला किया था. इस हमले के बाद आरोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस ने हमलावर लारेब हाशमी से पूछताछ की है और इस दौरान उसने कई सवालों के जवाब दिए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी लगातार यही कह रहा है कि उसने धार्मिक वजहों से ही हमला किया है.

पुलिस ने उससे पुछा कि क्या तुमने इस घटना को अंजाम दिया तो लारेब ने कहा कि हां मैंने ही उसे सबक सिखाने के लिए मारा है. उसने कहा कि वह दोस्त के सामने वह मेरी बेइज्जती कर रहा था. कंडक्टर ने बोला था कि तुम्हारे जैसे बहुत दाढ़ी वालों को देखा है. वहीं पुलिस ने जब उससे पूछा कि तुम्हारे पास हथियार कहां से आया तो लारेब ने जवाब दिया कि चापड़ मैं पोल्ट्री फार्म से लाया था, जबकि असलहा नैनी से लिया था.

अतीक भाई की तरह मेरा भी हश्र होगा

जब पुलिस ने आरोपी लारेब हाशमी ने कहा कि तुमने ये नहीं सोचा था कि इस घटना के बाद तुम्हारा अंजाम क्या होगा. इस पर आरोपी लारेब ने जवाब दिया कि क्या अतीक भाई की तरह मेरा भी हश्र होगा. पुलिस ने पूछा कि तुम चाहते क्या थे तो इस पर लारेब ने कहा कि मुझे जितना बताना था मैंने बता दिया. पुलिस ने कहा कि विवाद तो पहले हुआ था, पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की. लारेब ने कहा कि मुझे पुलिस के इंसाफ पर भरोसा नहीं है, इसलिए बदला पूरा किया अब मुझे सुकून से नींद आएगी.

उसने इस्लाम को चुनौती दी थी

पुलिस ने उससे पूछा कि कंडक्टर ने ऐसा क्या कहा कि तुमने चापड़ से जान लेने की कोशिश की तो लारेब ने कहा कि कंडक्टर ने कहा कहा कि तुम्हारे जैसे बहुत दाढ़ी वाले देखे हैं और उसने इस्लाम को चुनौती दी थी. वहीं पुलिस ने जब उससे पूछा कि तुमने हमले के बाद वीडियो क्यों बनाया? इस पर लारेब ने जवाब दिया ताकि लोगों को पता लगे कि मैंने उसे क्यों मारा है. पुलिस ने कहा कि तुम्हें डर नहीं लगा इतना कुछ करने के बाद तो वह बोला कि बहुत डर कर रह लिया. इसलिए यह काफिर कुछ भी बोल देते हैं और जुल्म करते हैं.

इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि तुम किसी के संपर्क में थे तो इस सवाल पर लारेब ने सिर्फ नहीं बोला और वह खामोश रहा और कोई जवाब नहीं दिया. वहीं पुलिस ने कहा कि तुम्हारे लैपटॉप में वीडियो कहां से आए तो लारेब ने कहा कि वह वीडियो देखना गुनाह है.

Prayagraj News: लारेब हाशमी ने वीडियो में कोडवर्ड का किया इस्तेमाल? बार-बार लगाए लब्बैक के नारे, लैपटॉप से बड़ा खुलासा 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget