एक्सप्लोरर

प्रयागराज: दहशत फैलाने के लिए जनरल स्टोर की बंद दुकान पर की गई बमबाजी, फेंके 3 बम

Prayagraj News: प्रयागराज में एक बार फिर से दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने बमबाजी की गई है. यह घटना देर रात की बताई जा रही है. इस घटना का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है.

Prayagraj Crime News: संगम नगरी प्रयागराज में बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की रात को बमबाजी की है. अराजकतत्वों ने दहशत फैलाने के लिए बमबाजी की घटना को अंजाम दिया है. यहां जनरल स्टोर की बंद दुकानों पर देर रात बमबाजी की गई है. एक के बाद एक लगातार तीन बम फेंके गए हैं. अब पुलिस की जांच जारी है और ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है.

दरअसल, प्रयागराज के पुराना कटरा कचहरी रोड थाना के कर्नलगंज का यह मामला बताया जा रहा है. यहां हुई बमबाजी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है. अब इस घटना की जांच जारी है. बताया जाता है कि देर रात बदमाशों बंद पड़ी जनरल स्टोर की दुकान पर बमबाजी की है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी वहां पहुंचे थे. आरोपियों ने एक के बाद एक लगातार तीन बम फेंके हैं. बम फेंकने के बाद लगातार तीन धमाके होते हैं और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की गई है. अब इस घटना के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और कई जगहों पर जांच के साथ छापेमारी चल रही है.

UP Politics: यूपी के 20 जिलों में अखिलेश यादव बदलेंगे जिलाध्यक्ष, इन लोगों को सपा से बाहर का रास्ता दिखाएंगे सपा चीफ

हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस के ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. दूसरी ओर अभी तक आरोपियों की पहचान भी नहीं हो पाई है. हालांकि इस मामले में अब अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस के सूत्रों की माने तो जल्द ही इस घटना का खुलासा हो जाएगा. बता दें कि बीते कुछ महीनों में प्रयागराज के दौरान यह ऐसी पहली घटना है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget