एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: 2 फरवरी को प्रयागराज पहुंच रहे हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, तीन घंटे तक सजाएंगे दिव्य दरबार

मन की बात जान लेने का दावा कर सुर्खियों में आए बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री 2 फरवरी को प्रयागराज पहुंच रहे हैं. वह यहां एक बड़ा दरबार लगाएंगे और माना जा रहा है कि संतों से समर्थन मांगेंगे.

Prayagraj: दिव्य शक्ति के जरिए लोगों के मन की बात जानने का दावा करने और हिंदू राष्ट्र की वकालत करने के बाद अचानक विवादों व सुर्खियों में आए बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री कल 2 फरवरी को संगम नगरी प्रयागराज आएंगे. यहां वह शहर से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर मेजा इलाके में लाखों की भीड़ के बीच करीब 3 घंटे तक दिव्य दरबार सजाएंगे.  उससे पहले प्रयागराज के माघ मेले में जाकर वहां गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम की धारा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद संत महात्माओं से आशीर्वाद भी लेंगे.

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने के मुद्दे मांग सकते हैं समर्थन

उम्मीद जताई जा रही है कि वह माघ मेले में संत महात्माओं से मुलाकात के दौरान भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने के मुद्दे पर उनका समर्थन भी मांग सकते हैं. इसके साथ ही दिव्य दरबार में जुटने वाली लाखों की भीड़ के बीच कोई नया संदेश भी दे सकते हैं. सुर्खियों में आने के बाद धीरेंद्र शास्त्री का यूपी का यह पहला कार्यक्रम है. 

CM योगी आदित्यनाथ बोले- बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा सिद्धार्थनगर, काला नमक चावल पर कही ये बात

सुबह 6 बजे पहुंच सकते हैं माघ मेले में

जानकारी के मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री सुबह 6 बजे के करीब माघ मेले में पहुंच सकते हैं. यहां वह सबसे पहले निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर महंत संतोष दास उर्फ़ सतुआ बाबा के कैंप में जाएंगे.यहीं से संगम स्नान कर पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद कई संत महात्माओं के कैंप में जाकर उनका आशीर्वाद व समर्थन लेंगे. माघ मेले में उनके कार्यक्रम का औपचारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है. धीरेंद्र शास्त्री माघ मेले में राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के साथ ही विश्व हिंदू परिषद के पंडाल में जा सकते हैं और संगम किनारे लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर में माथा टेक सकते हैं

सवा लाख लोगों के लिए इंतजाम किया गया

बागेश्वर बाबा को मुख्य रूप से प्रयागराज की मेजा तहसील के कुंवर पट्टी जवनिया गांव में स्थित सोना भवन में आयोजित हो रहे मां शीतला कृपा महोत्सव में शामिल होना है. यहां दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक उनका कार्यक्रम होगा. आयोजक इंद्र देव शुक्ला के मुताबिक बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम के लिए सवा लाख लोगों का इंतजाम किया गया है. यहां एक लाख से ज्यादा की भीड़ जुटने की उम्मीद है.उनका दावा है कि धीरेंद्र शास्त्री इस कार्यक्रम के जरिए भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने को लेकर लोगों का समर्थन मांग सकते हैं. 

धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों को लेकर सरकारी अमला भी हुआ सक्रिय

धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है. हजारों की संख्या में लोग एक दिन पहले ही प्रयागराज पहुंच चुके हैं. माघ मेले से लेकर मेजा इलाके में होने वाले महोत्सव में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों को लेकर सरकारी अमला भी सक्रिय हो गया है. पुलिस और प्रशासन के लोग लगातार कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर रहे हैं और भीड़ को कंट्रोल करने की योजना बना रहे हैं. 

कई संत हिंदू राष्ट्र के बयान से पूरी तरह सहमत नहीं

माघ मेले के ज्यादातर संत महात्मा धीरेंद्र शास्त्री का खुलकर समर्थन कर रहे हैं, लेकिन कई ऐसे संत भी हैं जो उनके हिंदू राष्ट्र के बयान से पूरी तरह सहमत नहीं हैं.अमेठी के परमहंस आश्रम के महंत शिवयोगी मौनी महाराज का कहना है कि भारत देश यहां रहने वाले सभी लोगों का है. भारत हिंदू राष्ट्र बने यह ठीक है, लेकिन धर्म के आधार पर देश का दोबारा बंटवारा नहीं होना चाहिए. इसके साथ ही दूसरे लोगों की भावनाओं को आहत करके कोई काम नहीं होना चाहिए. 

सीएम योगी आदित्यनाथ से कर सकते हैं मुलाकात की कोशिश

प्रयागराज में 3 फरवरी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी आ रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही माघ मेले में भी जा सकते हैं. ऐसे में कयास यह लगाए जा रहे हैं कि क्या सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए धीरेंद्र शास्त्री माघ मेले में रुक भी सकते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget