एक्सप्लोरर

CM योगी आदित्यनाथ बोले- बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा सिद्धार्थनगर, काला नमक चावल पर कही ये बात

Siddharthnagar News: सीएम ने काला नमक चावल का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे हमने ओडीओपी के तहत सिद्धार्थनगर के प्रोडक्ट के रूप में प्रमोट करने का निर्णय लिया है.

CM Yogi in Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) में कहा कि कभी भारत को वैश्विक पहचान देने वाले इस जिले को तीन दशक तक उपेक्षित रखा गया. अब बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. बुधवार को मुख्यमंत्री सिद्धार्थनगर महोत्सव के समापन में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले हालात ये थे कि इंसेफेलाइटिस की जानलेवा बीमारी और युवाओं के पलायन के लिए इस जनपद को पहचाना जाने लगा था. आज सामूहिक प्रयासों से यहां की तस्वीर बदल रही है. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए निवेशकों ने यहां 8 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा है, जब ये निवेश धरातल पर उतरेगा तो इस जनपद का कायाकल्प हो जाएगा.

योगी ने कहा कि कि आज ये जिला मीटरगेज नहीं, बल्कि बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. वहीं उन्होंने बजट 2023 को दुनिया का नेतृत्व करने वाला बजट बताया. उन्होंने कहा कि 1988 में अपने गठन के बाद से लगभग तीन दशक तक इस जनपद को लगातार उपेक्षा का दंश झेलता पड़ा है. ये जिला विकास से कोसों दूर था, नौजवान यहां से पलायन करता था और इंसेफेलाइटिस जैसी जानलेवा बीमारी के कारण हर साल मौतें होती थीं. जिस जनपद ने वैश्विक मंच पर भारत को कभी एक पहचान दी थी, उसके सामने स्वयं की पहचान बनाने का संकट खड़ा हो गया था. पूरी दुनिया के अंदर करुणा और मैत्री के प्रतीक भगवान बुद्ध ने यहीं पर अपने बचपन और युवा अवस्था के 29 साल व्यतीत किये थे. पूरी दुनिया के लोग इस जनपद के प्रति बहुत आदर और सम्मान व्यक्त करते हैं. तीन दशकों तक बीमारी और पलायन इसकी पहचान बन चुकी थी. मगर सामूहिक प्रयासों के चलते आज इंसेफेलाइटिस जैसी जानलेवा बीमारी यहां से लगभग समाप्त हो चुकी है.

आज पूरी दुनिया में काला नमक चावल की मांग हो रही- योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए सिद्धार्थनगर में 8 हजार करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव मिला है. जब ये निवेश यहां धरातल पर उतरेगा तब ये जिला अकाक्षांत्मक नहीं, बल्कि विकसित जिले के रूप में उभरकर सामने आएगा. साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज कार्यक्रम के अंतर्गत यहां बने मेडिकल कॉलेज को यहीं की माटी के लाल माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम पर रखा गया है. कुछ ही समय में ये मेडिकल कॉलेज अपनी उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अगल-बगल के जिलों और पड़ोसी देश के नागरिकों के लिए उत्तम स्वास्थ्य सुविधा का केंद्र बिंदु बनेगा.

Budget 2023 Reaction मायावती से अलग बसपा सांसद ने की बजट की दिल खोलकर तारीफ, फिल्म 'पठान' की तरह बताया हिट

सीएम ने काला नमक चावल का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे हमने ओडीओपी के तहत सिद्धार्थनगर के प्रोडक्ट के रूप में प्रमोट करने का निर्णय लिया है. काला नमक चावल पोषणयुक्त और सबसे सॉफ्ट चावल है. इसका इतिहास भी ढाई हजार वर्ष पुराना है. आज पूरी दुनिया में काला नमक चावल की मांग हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget