एक्सप्लोरर

प्रयागराज में बीटेक के छात्र ने हॉस्टल की 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, बर्थडे से पहले की खुदकुशी

UP News: प्रयागराज में बीटेक छात्र ने बर्थडे से पहले हॉस्टल की पांचवी मंजिल छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. छात्र की इलाज की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Prayagraj News: प्रयागराज की इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) में बीटेक के छात्र ने संस्थान के हॉस्टल की पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी. इलाज के दौरान एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान बीटेक छात्र राहुल मंडला की मौत हो गई है. मृतक छात्र ने अपनी मां को मैसेज भेजने के बाद शनिवार की रात 11:55 पर बिल्डिंग से छलांग लगा दी. बीटेक छात्र की मौत के बाद साथी छात्रों ने हंगामा भी किया. छात्रों ने आईटी प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाए, खुदकुशी करने वाला छात्र राहुल मंडला तेलंगाना का रहने वाला था.

वह बीटेक इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी फर्स्ट ईयर का छात्र था, पहले सेमेस्टर में 6 विषयों में बैक पेपर आने पर वह फेल हो गया था, जिसके चलते वह पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में था. मृतक छात्र राहुल मंडला मूक बधिर था, लेकिन वह पढ़ने में तेज था.

मृतक की मां स्वर्ण लता ने मीडिया को बताया कि, ट्रिपल आईटी प्रशासन का कहना है कि राहुल 6 महीने से क्लास नहीं जा रहा था, लेकिन ट्रिपल आईटी प्रशासन ने कभी इसकी सूचना परिजनों को नहीं दी थी. आरोप लगाया है कि अटेंडेंस शार्ट होने की बात कह कर उसका उत्पीड़न किया गया, उसकी दिव्यांग कैटेगरी में ऑल इंडिया 52 रैंक आई थी.

पिछले साल 13 अगस्त को लिया था एडमिशन
मां के मुताबिक आज रविवार को राहुल का बर्थडे भी है, दोस्त उसके बर्थडे के जश्न की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इस मनहूस खबर के बाद ट्रिपल आईटी के विभिन्न हास्टलों में सन्नाटा पसर गया है. मृतक ने 13 अगस्त 2024 को ट्रिपल आईटी प्रयागराज में एडमिशन लिया था. फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा देकर दिसंबर में वह घर चला गया था, 4 जनवरी 2025 को वापस ट्रिपल आईटी आ गया था. मृतक छात्र मूक बधिर था इसलिए वह मोबाइल पर चैट से बातचीत करता था. मां का कहना है कि 7 महीने पहले बेटा इलाहाबाद आया था, उसने यहां पर आकर सुसाइड क्यों कर लिया यह उन्हें भी नहीं समझ में आ रहा है,

वहीं एसीपी धूमनगंज अजेंद्र यादव के मुताबिक एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने घायल छात्र को एस आर एन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था, लेकिन इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई. एसीपी के मुताबिक छात्र की मौत के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है, उनके मुताबिक मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है. हालांकि छात्रों ने प्रबंधन पर उत्पीड़न और लापरवाही के आरोप लगाए हैं. बीटेक छात्र राहुल मंडला की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है, सुसाइड के पीछे सही वजह क्या रही है. पुलिस इसकी वजह तलाशने में जुटी हुई है.

आईटी प्रशासन ने गठित की जांच समिति
वहीं इस घटना के बाद ट्रिपल आईटी मौत के मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की. ट्रिपल आईटी के प्रभारी निदेशक प्रोफेसर जी सी नंदी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की.  कमेटी में प्रोफेसर यू.एस. तिवारी, प्रोफेसर ओ.पी. व्यास और प्रोफेसर पवन चक्रवर्ती, डीन (एसए)  शामिल हैं, जांच समिति एक हफ्ते में अपनी जांच रिपोर्ट निदेशक को सौंपेगी. इसके अलावा एक उपसमिति गठित करने की भी सिफारिश की गई है, इसमें सीओडब्ल्यू अध्यक्ष, सभी वार्डन, वरिष्ठ संकाय सदस्य, छात्रों के प्रतिनिधि, जिमखाना के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

इस समिति में 50 फीसदी सदस्य छात्र समुदाय से होंगे, यह उपसमिति कैंपस में सहानुभूतिपूर्ण और सहायक वातावरण बनाने में मदद करेगी. फैकल्टी के दुर्व्यवहार के आरोपों का समाधान करेगी, संचार चैनलों में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाऐगी. विशेष रूप से राज्य के बाहर के छात्रों के लिए, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और परामर्श सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. कमेटी के सदस्यों ने बैठक के तुरंत बाद छात्रावासों का दौरा करने का फैसला किया, ताकि छात्रों को आश्वस्त किया जा सके कि संस्थान उनके साथ खड़ा है.

ये भी पढ़ें: नोएडा में लेम्बोर्गिनी ने मजदूरों को रौंदा, दो श्रमिकों के पैर की हड्डी टूटी, देखें वीडियो

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget