एक्सप्लोरर

नोएडा में लेम्बोर्गिनी ने मजदूरों को रौंदा, दो श्रमिकों के पैर की हड्डी टूटी, देखें वीडियो

UP News: नोएडा में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार ने दो मजदूरों को रौंद दिया. घटना में घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

Noida Road Accident: उत्तर प्रदेश के नोएडा से रफ्तार का कहर सामने आया है, जिसमें कई मजदूरों को घायल हुए हैं. नोएडा में हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी  कार अनियंत्रित हो गई. इस कार ने दो टक्कर मार दी. दोनों घायल मजदूरो को पुलिस ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है, दोनों की पैर की हड्डी टूटी है. हादसे में मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और कार को भी जब्त कर लिया है. यह घटना नोएडा सेक्टर 94 के पास थाना 126 क्षेत्र की है.

नोएडा में रविवार 30 मार्च 2025 को हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर नोएडा डीसीपी की तरफ से ट्वीट कर जानकारी दी गई है. ट्वीट में लिखा कि, 'मौके पर पुलिस बल मौजूद है, दोनो घायलो को अस्पताल भिजवाया गया है. दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है. गाडी चालक को गिरफ्तार करते हुए, गाडी को कब्जे में लिया गया है. थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

नोएडा में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर

लैंबोर्गिनी कार चालक ने फुटपाथ पर बैठे दो श्रमिकों को मारी टक्कर

दोनों घायलों को अस्पताल के करवाया गया भर्ती

थाना सेक्टर 126 इलाके के सेक्टर 94 स्थित M3M प्रोजेक्ट के पास की घटना। ⁦@Uppolice⁩ ⁦@noidapolice⁩ pic.twitter.com/hz2hxfmOgX

— RAVINDER JAINT (ABP NEWS) (@ravinderjaint) March 30, 2025

">

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस खाईं में गिरी
इधर, कन्नौज के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक बस का टायर फटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया. टायर फटने के बाद बस खाईं में गिर गई जिसमें 55 यात्री घायल हुए और एक यात्री की मौत हुई है. यह सड़क दुर्घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्थित तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के 195 कट के पास हुई है. हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि बस में सभी लोग राजस्थान के बालाजी से दर्शन कर सिद्धार्थनगर और नेपाल वापस लौट रहे थे. 

तभी अचानक बस का टायर फट गया और वे खाई में गिर गई. बस में करीब 60 से 70 लोग सवार थे, जिनमें 55 यात्री घायल हैं और 1 की मौत हो गई. एसपी विनोद कुमार ने बस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात एक बस आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही थी. 195 माइलस्टोन के पास बस का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई.

सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा चीफ अखिलेश यादव ने दी ईद की मुबारकबाद, जानें क्या बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
लखनऊ में AI सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
लखनऊ में AI सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget