एक्सप्लोरर

वकील के ड्रेस में लखनऊ की नंबर वाली गाड़ी से सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा बाहुबली धनंजय, बदल लिया था हुलिया

अजीत सिंह मर्डर केस में पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह ने कोर्ट ने सरेंडर कर दिया है. धनंजय ने सरेंडर करने की रणनीति इतने गोपनीय तरीके से तैयार की थी कि न तो यूपी पुलिस को इसकी भनक लगी और न ही कोर्ट में सरेंडर होने के बाद वो कुछ कर सकी.

प्रयागराज: जौनपुर के पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह ने शुक्रवार को यूपी पुलिस की रणनीति के किले को ध्वस्त करते हुए फिल्मी अंदाज में प्रयागराज की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कोर्ट ने धनंजय को ज्यूडिशियल कस्टडी में एक अप्रैल तक के लिए जेल भेज दिया है. धनंजय ने जेल जाने की ये कवायद यूपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए की है.

पहने वकीलों जैसे कपड़े दरअसल धनंजय सिंह को इस बात की आशंका थी कि लखनऊ के चर्चित अजीत सिंह मर्डर केस में गिरफ्तार करने के बाद यूपी पुलिस कानपुर वाले विकास दुबे की तरह गाड़ी पलटवाकर उसका एनकाउंटर कर सकती है. धनंजय ने कोर्ट में सरेंडर करने के लिए वकीलों जैसे कपडे पहन रखे थे और हुलिया भी बदल रखा था.

पुलिस को नहीं लगी भनक धनंजय ने सरेंडर करने की रणनीति इतने गोपनीय और फुलप्रूफ तरीके से तैयार की हुई थी कि न तो यूपी पुलिस को इसकी भनक लग सकी और न ही कोर्ट में सरेंडर होने के बाद वो कुछ कर सकी. इस मामले में यूपी पुलिस भले ही फेल साबित हुई हो, लेकिन योगी सरकार इसे अपनी उपलब्धि जरूर मान सकती है क्योंकि बाहुबली धनंजय ने माफियाओं और बाहुबलियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से खौफ खाकर कोर्ट में सरेंडर किया है.

25 हजार रुपये का इनाम था घोषित दरअसल, लखनऊ के चर्चित अजीत सिंह मर्डर केस में पुलिस ने धनंजय को भी आरोपी बनाया है. पुलिस ने धनंजय की गिरफ्तारी के लिए दो दिन पहले ही कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी. धनंजय के दो ठिकानों पर गिरफ्तारी वारंट के नोटिस भी चस्पा किए गए थे. पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था. धनंजय को जब ये लगा कि कानून का शिकंजा उस पर तेजी से कस रहा है और आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं तो उसने कानूनी दांव खेला. धनंजय को इस बात की आशंका थी कि पुलिस गिरफ्तार करने के बाद उसका एनकाउंटर कर सकती है. ऐसे में माना जा सकता है कि धनंजय ने यूपी सरकार से खौफ खाकर सरेंडर करने का ये दांव खेला है.

भेजा गया नैनी सेंट्रल जेल पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने शुक्रवार को जौनपुर के खुटहन थाने में साल 2017 में दर्ज एफआईआर में फुलप्रूफ प्लानिंग के साथ अपनी जमानत निरस्त कराई. उसने पहले इस मामले के एक जमानतदार को कोर्ट भेजकर अपनी गारंटी वापस लेने को कहते हुए बांड निरस्त कराया. इसी दौरान धनंजय नाटकीय अंदाज में कोर्ट रूम में दाखिल हुआ और सरेंडर करने की बात कही. धनंजय की तरफ तरफ से कोई दूसरा जमानतदार पेश नहीं किए जाने पर कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में ले लिया और एक अप्रैल तक के लिए जेल भेज दिया. धनंजय को फिलहाल प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में रखा गया है. सरकारी अमले को धनंजय के सरेंडर की भनक तब लगी जब वो कोर्ट रूम में दाखिल होकर अपनी पहचान करा चुका था.

मेन गेट के बजाय चोर दरवाजे को चुना धंनजय लखनऊ के नंबर की ऐसी गाड़ी पर बैठकर आया था, जिस पर लोकसभा सचिवालय का पुराना पास भी लगा हुआ था. गाड़ियों को उसने कटरा इलाके के जगराम चौराहे पर खड़ा कर दिया था. यहां से कोर्ट कैंपस तक वो तमाम वकीलों की भीड़ के बीच पैदल ही गया था. एमपी एमएलए कोर्ट की बिल्डिंग में दाखिल होने के लिए उसने मेन गेट के बजाय चोर दरवाजे को चुना था. इस दरवाजे का इस्तेमाल आमतौर पर वकील और उनके मुंशी एक से दूसरी बिल्डिंग में जाने के लिए करते हैं. धनंजय ने सफेद शर्ट और हल्की नीली जींस पहन रखी थी. उसने चेहरे पर सफेद रंग का बड़ा मास्क लगा रखा था. गले में गमछा भी पड़ा हुआ था, ताकि कोई आसानी से पहचान न सके.

क्या होगा पुलिस का दांव चर्चा इस बात की भी है कि कोर्ट जाते वक्त धनंजय ने कोट भी पहन रखा था. हालांकि, कोर्ट रूम में दाखिल होने से पहले ही उसने कोट उतार दिया था. धनंजय आमतौर पर हल्की दाढ़ी रखता है, लेकिन हुलिया बदलने के लिए उसने क्लीन शेव कर रखी थी. बहरहाल अब ये देखना दिलचस्प होगा कि पहली बाजी हारने के बाद यूपी पुलिस कौन सा नया दांव खेलती है. वो धनंजय को रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी या फिर कोई दूसरा हथकंडा अपनाएगी.

ये भी पढ़ें:

अजीत सिंह हत्याकांड में दूसरे शूटर ने भी किया सरेंडर, पुलिस ने 25 हजार का इनाम किया था घोषित

नाम छुपाकर प्रेम जाल में फंसाया, लड़की की शादी के बाद किया रेप, 'लव जिहाद' मामले में युवक गिरफ्तार

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में मासूम की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला
गोरखपुर में मासूम की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
गाजीपुर में दिखने लगा नमामि गंगे योजना का असर, गंगा में नहीं जाएगा मलजल
गाजीपुर में दिखने लगा नमामि गंगे योजना का असर, गंगा में नहीं जाएगा मलजल
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget