एक्सप्लोरर

प्रयागराज: कैंसर पीड़ित 10 साल का बच्चा बना मंडल कमिश्नर, कुर्सी पर बैठ आधे घंटे तक निपटाए काम

Prayagraj News: प्रयागराज के बारां का रहने वाला 10 साल का सचिन कैंसर की बीमारी से जूझ रहा है. उसने डॉक्टर्स से यह इच्छा जताई थी कि वह पढ़ लिखकर आईएएस अफसर बनना चाहता है. 

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने कैंसर की बीमारी से जूझ रहे दस साल के बच्चे को लेकर अनूठी पहल की है. उन्होंने बच्चे की हौसला अफजाई और बीमारी से लड़ने को प्रेरित करने के लिए उसे कुछ देर के लिए कमिश्नर बना दिया. बच्चा तकरीबन आधे घंटे तक कमिश्नर की कुर्सी पर बैठा रहा और तमाम लोगों से मुलाकात की. 

कमिश्नर विजय विश्वास पंत और उनके दफ्तर के कर्मचारियों ने इस दौरान कैंसर पीड़ित बच्चे को उपहार दिए और उसे यह भरोसा दिलाने की कोशिश की थी वह जल्द ही कैंसर की बीमारी को हरा देगा और ठीक होकर फिर से स्कूल जा सकेगा. 

कैंसर से पीड़ित है 10 साल का सचिन
दरअसल प्रयागराज की बारा तहसील के धरा गांव का रहने वाला 10 साल का सचिन प्रजापति कैंसर की बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित है. पिछले काफी दिनों से वह मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है. सचिन ने डॉक्टर्स से यह इच्छा जताई थी कि वह पढ़ लिखकर आईएएस अफसर बनना चाहता है. 


प्रयागराज: कैंसर पीड़ित 10 साल का बच्चा बना मंडल कमिश्नर, कुर्सी पर बैठ आधे घंटे तक निपटाए काम

प्रयागराज मंडल के कमिश्नर विजय विश्वास पंत को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने सचिन प्रजापति और उसके परिवार वालों को अपने दफ्तर बुलवाया. यहां उसे तकरीबन आधे घंटे के लिए कमिश्नर की कुर्सी पर बिठाया गया. सचिन ने इस दौरान लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना. सचिन इस दौरान काफी खुश नजर आ रहा था. 

मंडल कमिश्नर ने की हौसला अफजाई
सचिन प्रजापति पांचवी क्लास का छात्र है, लेकिन बीमारी की वजह से पिछले काफी दिनों से वह स्कूल नहीं जा पा रहा है. कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने इस मौके पर कहा कि सचिन की बीमारी बेहद गंभीर है और मजबूत इच्छा शक्ति के जरिए ही वह ठीक हो सकता है. उसकी इच्छा को पूरा करने और हौसले को बढ़ाने के लिए ही उसे कुछ देर के लिए कमिश्नर बनाया गया था. उन्होंने कहा है कि बच्चा बेहद गरीब परिवार से है इसलिए इलाज में उसकी हर संभव मदद भी मुहैया कराई जाएगी. कमिश्नर विजय विश्वास पंत की इस पहल पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. 

मोहित यादव अपहरण कांड: सपा के विधायक बोले, 'दिनदहाड़े हुई घटना, पुलिस के हाथ कुछ नहीं'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget