एक्सप्लोरर

यूपी: प्रतापगढ़ में बंद सरकारी स्कूल में सपा विधायक ने चलवाई ‘PDA पाठशाला’, FIR दर्ज, हेडमास्टर सस्पेंड

Pratapgarh News:सपा विधायक आरके वर्मा ने बुधवार को बंद स्कूल में पीडीए पाठशाला का आयोजन किया. आरोप है कि विधायक ने स्कूल के गेट का ताला तोड़ा,बच्चों को इकट्ठा किया, और पीडीए पाठशाला शुरू की.

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रानीगंज विधानसभा से सपा विधायक और विधानसभा में उप मुख्य सचेतक डॉ. आरके वर्मा को सरकारी स्कूल में PDA पाठशाला आयोजित करना भारी पड़ गया. गौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर कला में विधायक द्वारा पीडीए पाठशाला शुरू करने और इसका वीडियो वायरल करने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर फतनपुर थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(4), 189(2), और 127(2) के तहत सपा विधायक आरके वर्मा, शेर बहादुर यादव, अमरपाल यादव, और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की है. इसके साथ ही स्कूल के हेडमास्टर बृजेश सिंह को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है, और दो शिक्षा मित्रों को नोटिस जारी किया गया है.

क्या है मामला?

बता दें कि प्रतापगढ़ के रानीगंज विधानसभा के गौरा ब्लॉक में स्थित प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर कला को स्कूल मर्जर नीति के तहत बंद किया गया था. सपा विधायक आरके वर्मा ने बुधवार को इस बंद स्कूल में पीडीए पाठशाला का आयोजन किया. आरोप है कि विधायक ने अपने समर्थकों के साथ स्कूल के गेट का ताला तोड़ा, गांव और आसपास के बच्चों को इकट्ठा किया, और सपा व पीडीए के पोस्टर लगाकर पाठशाला शुरू की.

इस दौरान बच्चों को किताबें, कॉपियां, और पेंसिलें बांटी गईं, और प्रार्थना के साथ कक्षाएं शुरू की गईं. इस आयोजन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया.

अफवाह फैलाने का मामला दर्ज

खंड शिक्षा अधिकारी गौरा की शिकायत पर पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों पर सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग, अवैध रूप से स्कूल में प्रवेश, और स्कूल मर्जर नीति के खिलाफ अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया.

ASP (पूर्वी) शैलेंद्र लाल ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि इन्होंने जबरन स्कूल में घुसकर बच्चों को इकट्ठा किया और कार्यक्रम आयोजित किया. मामले में विधिक कार्रवाई जारी है.

हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मित्रों को नोटिस

जांच में स्कूल के हेडमास्टर बृजेश सिंह को लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया. डीएम के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया, और विभागीय जांच शुरू की गई है. इसके अलावा दो शिक्षा मित्रों को पीडीए पाठशाला आयोजन में शामिल होने के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. बीएसए ने बताया कि स्कूल मर्जर नीति के तहत बंद स्कूलों में इस तरह के आयोजन अवैध हैं और सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग माना जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget