एक्सप्लोरर

UP Weather: 55 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, कई नदियां खतरे के निशान पर

Weather Update In UP:मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से उमस और गर्मी से राहत देने के लिए बादलों ने रफ़्तार पकड़ ली है. मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने 55 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें लखनऊ, मऊ, गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, हरदोई, और मुरादाबाद जैसे जिले शामिल हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश (64.5 मिमी से 115.5 मिमी) की चेतावनी है. तेज हवाएं (30-55 किमी/घंटा) और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है.

जलभराव और बाढ़ का खतरा

प्रदेश में हाल के दिनों में हुई भारी बारिश के कारण कई नदियां, जैसे गंगा, यमुना, रामगंगा, गोमती, शारदा, और राप्ती, खतरे के निशान के करीब बह रही हैं. बहराइच, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, और श्रावस्ती जैसे उत्तरी जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं. निचले इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर हो सकती है, जिससे सड़कों पर यातायात बाधित होने और अंडरपास बंद होने की आशंका है.

इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में मुरादाबाद (270 मिमी), संभल (210 मिमी), हरदोई (170 मिमी), और बाराबंकी (320 मिमी) जैसे जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शहरी क्षेत्रों में जलभराव, ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को नुकसान, और कच्ची सड़कों को क्षति हो सकती है.

प्रभावित जिले और अलर्ट

IMD ने निम्नलिखित जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है:

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश: सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, अम्बेडकर नगर.
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद, संभल, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मेरठ, नजीबाबाद.
  • मध्य उत्तर प्रदेश: लखनऊ, कानपुर, कासगंज, हा्थरस.

इन जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा है.

प्रशासन की तैयारियां

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी जिलों में प्रशासन ने निपटने के लिए इंतजाम किए हैं. SDRF के साथ ही अधिकारियों से भी नदियों के किनारे निगरानी के निर्देश हैं. खासकर तराई वाले इलाकों में बाढ़ खासा तबाही हर साल मचाती है. इसलिए कम से कम नुकसान हो इसके लिए प्रशासन अलर्ट है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget