एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: प्रेमी ने दूल्हे को दी गोली मारने की धमकी, पुलिस सुरक्षा में दुल्हन की हुई विदाई

Unique Wedding: एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने बारात ले जाने पर दूल्हे को जाने से मारने की धमकी दी थी. प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए सिरफिरा प्रेमी दूल्हे के पिता पर असलहा तान दिया था.

UP News: प्रतापगढ़ में हुई अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है. 12 दिसंबर को लड़की की विदाई वाले दिन बारात पुलिस की सुरक्षा में पहुंची. शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद पुलिस दुल्हन और दूल्हे के साथ वापस लौट गई. मामला नगर कोतवाली के जोगापुर का है. रामचंद्र विश्वकर्मा के बेटे शशांक की बारात 11 दिसंबर को जानेवाली थी. सिरफिरे आशिक पंकज विश्वकर्मा को प्रेमिका की शादी की खबर लग गई. उसने प्रेमिका की शादी रुकवाने की तरकीब निकाली.

सनकी प्रेमी पहुंच गया दूल्हे के घर

8 नवंबर को दूल्हे के घर पर पंकज विश्वकर्मा साथियों संग पहुंचा. उसने रामचंद्र विश्वकर्मा को असलहा सटाकर बारात ले जाने पर दूल्हे को गोली मारने की धमकी दी. सरेआम धमकी से दूल्हा पक्ष के लोग सहम गए. परिजनों ने सभासद के साथ मिलकर एसपी सतपाल अंतिल को घटना से अवगत कराया.

हस्तक्षेप की मांग पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए जाल फैला दिया. बारात जाने से पहले दूल्हे के दरवाजे पर एक पत्र मिला. पत्र में बारात ले जाने पर एक बार फिर दूल्हे को मौत के घाट उतारने की धमकी दी गई थी.

प्रेमिका की शादी का किया विरोध

पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी पंकज विश्वकर्मा, रवी कुमार और मनजीत को प्रयागराज-अयोध्या हाईवे के सैया बांध से दबोच लिया. आरोपियों के पास से असलहे, कारतूस और बाइक भी बाइक बरामद हुए. दूल्हे के घर की सुरक्षा में एसपी ने पुलिस बल तैनात कर दिया था. तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की सुरक्षा में मंगलवार को दोपहर बारात पहुंची.

दिन में दूल्हा दुल्हन ने सात फेरे लिए. शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद पुलिस सुरक्षा में दूल्हा-दुल्हन और बाराती वापस जोगापुर लौट गए. पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचा दूल्हा गांव में कौतूहल का विषय बन गया. लोग बड़ी संख्या में अनोखी बारात देखने पहुंच गए. मंडप में दर्जन भर पुलिसकर्मी असलहा के साथ मुस्तैद रहे. सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी निभाई. 

Kushinagar News: कुशीनगर में कपड़े धोने को लेकर दो भाईयों में विवाद, छोटे भाई ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget