एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर में कपड़े धोने को लेकर दो भाईयों में विवाद, छोटे भाई ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

Kushinagar News: कुशीनगर में देवरानी-जेठानी के बीच कपड़े धोने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों भाई भी आपस में झगड़ने लगे थे.

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कपड़े धोने को लेकर दो भाईयों के बीच विवाद हो गया. झगड़ा इस कदर बढ़ा कि एक भाई ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. झगड़ा कपड़े धोने और छत से पानी गिरने को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद देवरानी और जेठानी के बीच कहासुनी हो गई. और फिर झगड़ा दोनों भाईयों तक पहुंच गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 
 
घटना रामकोला थाना क्षेत्र सौनहा गांव की है. इस गांव के रमाकांत प्रसाद की दो शादियां हैं. पहली पत्नी की मौत हो गई है, जिससे उनके दो लड़के सविंदर (35) तथा राणा अखिलेश (30) एक बेटी है. दूसरी पत्नी से एक बेटा अरुण है,. तीनों भाई अलग-अलग रहते हैं।. मंगलवार को सविंदर की पत्नी छत पर बच्चों के कपड़े धो रही थी।. छत से पानी राणा अखिलेश के घर की तरफ जा रहा था. इसे लेकर राणा अखिलेश की पत्नी सविता से झगड़ा होने लगा. इस बीच राणा अखिलेश ने भी भाभी संगीता भला-बुरा कह दिया. जिसके बाद संगीता ने सविंदर को सारी बात बताई. 
 
कपड़े धोने को लेकर हुआ था विवाद
सविंदर के घर पहुंचने पर दोनों भाईयों के बीच लड़ाई होने लगी. महिलाएं भी एक दूसरे से झगड़ रही थीं, इसी दौरान छोटा भाई राणा घर में रखा तमंचा लेकर आया और छत पर चढ़ गया, उसने बाहर से कुंडी लगा दी. फिर उसने पहले फायर हवा में किया और दूसरा फायर अपनी कनपटी के दाहिनी ओर रखकर कर दिया. गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग छत की ओर दौड़े, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पहुंचने में समय लगा. तब तक राणा अखिलेश की मौत हो चुकी थी. 
 
घटना की सूचना तत्काल सविंदर ने रामकोला थाने के एसएचओ राजू सिंह को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और खून से लथपथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को मौके से एक तमंचा, पांच कारतूस और दो खोखे बरामद किए  घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी रितेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली. पति की मौते के बाद पत्नी को रो-रोकर बुरा हाल है. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget