एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान- प्रियंका गांधी नहीं हैं सीएम उम्मीदवार, वह सिर्फ...

UP Election 2022: यूपी में प्रियंका गांधी सीएम उम्मीदवार होंगी या नहीं इस पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है.

UP Assembly Election 2022:  यूपी चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी काफी एक्टिव हैं. वो पिछले दो साल से लगातार प्रदेश में मेहनत कर रही है. लेकिन अब यूपी कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी ने उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है, पर उनका यहां सिर्फ नेतृत्व है. 

सीएम उम्मीदवार नहीं हैं प्रियंका गांधी

दरअसल, पिछले दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब प्रियंका गांधी से कांग्रेस के चेहरे को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने ये कहकर साफ इशारा किया था कि क्या उनके अलावा किसी और का चेहरा दिखाई दे रहा है? उनके इस बयान के बाद कयास लगाए जाने लगे कि यूपी में प्रियंका गांधी ही कांग्रेस के सीएम का चेहरा हैं, लेकिन प्रमोद तिवारी ने इससे साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी नीतियों के आधार पर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी लेकिन वो सीएम उम्मीदवार नहीं हैं. चुनाव के बाद विधायक दल का नेता चुना जाएगा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आशीर्वाद जिसे होगा और विधायक जिसे चाहेंगे उसे कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता चुना जाएगा.

प्रमोद तिवारी ने किया बड़ा दावा

प्रमोद तिवारी ने कहा कि यूपी में सभी 403 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची तैयार है, पार्टी ने अपनी अंतिम सूची तैयार कर ली है, ज्यादातर सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं. बची हुई सीटों पर कल तक उम्मीदवारों के नाम जारी हो जाएंगे. कांग्रेस ने जिन भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं उनमें से किसी पर भी बदलाव नहीं किया जाएगा. एक बार जारी की गई सूची ही अंतिम होगी.

बीजेपी पर भी बोला हमला

इसके साथ ही प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर भी हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी को इस बार प्रदेश में 100 सीटें भी नहीं मिलेंगी. महिला और युवा वोटर बीजेपी से काफी नाराज हैं और वो प्रियंका गांधी की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं. बीजेपी का अहंकार उसे ले डूबेगा. कांग्रेस पार्टी इस बार सरकार बनाएगी. आधी आबादी और युवा वोटरों के सहारे कांग्रेस जीत हासिल करेगी. यूपी की जनता बीजेपी के साथ सपा, बसपा से भी ऊब चुकी है.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: मेरठ में स्वतंत्र देव सिंह बोले- कुर्ता फैलाकर वोट की भीख मांगता हूं ताकि...

Weather Update: यूपी और हरियाणा में अगले 24 घंटे में कोल्ड डे तो दिल्ली में भी पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड, कोहरे का भी दिखेगा प्रकोप

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव पर अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget