एक्सप्लोरर

मेरठ: दूसरे दिन भी बिजली कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी, अब चेयरमैन पर लगाये आरोप

बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार किया और ऊर्जा भवन पर धरना दिया. उनका कहना है कि जब मंत्री आश्वासन दे चुके हैं तो चेयरमैन असहमित क्यों जता रहे हैं?

मेरठ. कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मेरठ में दूसरे दिन भी बिजली कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन जारी है. कर्मचारियों का कहना है कि ऊर्जा मंत्री से बड़े बिजली विभाग के चेयरमैन हो गए हैं, जब ऊर्जा मंत्री ने विद्युत कर्मचारियों को आश्वासन दे दिया कि वह निजीकरण का फैसला वापस लेंगे, तब बिजली विभाग के चेयरमैन उस पर असहमति जताते हैं. जिसकी वजह से आज प्रदेश की आम जनता ही नहीं बल्कि बिजली कर्मचारी भी प्रभावित हो रहे हैं.

चेयरमैन से नाराजगी

बिजली कर्मचारियों का कहना है कि एक चेयरमैन की हठधर्मिता की वजह से आम जनता और बिजली कर्मचारी दोनों परेशान हो रहे हैं, जबकि सरकार के मंत्री निजीकरण का फैसला वापस लेने की बात कहते हैं, तो वहीं, बिजली विभाग के चेयरमैन इस पर असहमति जताकर हर परिस्थिति से निपटने की चुनौती देते हैं, जबकि सरकार ने विद्युत निजीकरण का फैसला लेकर उसका परिणाम भी देख लिया कि ग्रेटर नोएडा और आगरा में निजीकरण के बाद बिजली विभाग की क्या स्थिति है.

सरकार उन्हें काम नहीं करने दे रही है

मेरठ के ऊर्जा भवन पर सैकड़ों की संख्या में बिजली कर्मचारी कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और इनकी मांग है कि जब तक सरकार निजीकरण का फैसला वापस नहीं लेती है, तब तक यह आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा, लेकिन जब बिजली कर्मचारियों से एबीपी गंगा ने पूछा कि आप लोगों की हड़ताल की वजह से आम जनता परेशानियों से जूझ रही है तो उनका कहना है कि इस परेशानी की जिम्मेदार सरकार खुद है, वो तो काम करना चाहते हैं लेकिन सरकार उन्हें काम करने नहीं देना चाहती.

ये भी पढ़ें.

सहारनपुर: गन्ने के खेत में मिला अधजला शव, मुंह में ठूंसा गया था कपड़ा, जानें- पुलिस ने क्या कहा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में कब से शुरू होगी धान की खरीद, कितना मिलेगा दाम? योगी सरकार से आई ये जानकारी
UP में कब से शुरू होगी धान की खरीद, कितना मिलेगा दाम? योगी सरकार से आई ये जानकारी
CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
औद्योगिक प्राधिकरणों में भवन मानचित्र मंजूरी होगी आसान
औद्योगिक प्राधिकरणों में भवन मानचित्र मंजूरी होगी आसान

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget