एक्सप्लोरर

सहारनपुर: गन्ने के खेत में मिला अधजला शव, मुंह में ठूंसा गया था कपड़ा, जानें- पुलिस ने क्या कहा

सहारनपुर में नानौता मिल के पास एक दुकानदार का अधजला शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला. परिजनों ने तहरीर देकर मामले की जांच कराने की मांग की है. पुलिस ने जल्द मामले के खुलासा करने का दावा किया है.

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है. सोमवार शाम नानोता थाना इलाके में चीनी मिल के पास गन्ने के एक खेत से धुंआ उठता देख खेत स्वामी मौके पर पहुंचा. खेत के मालिक ने मौके पर अज्ञात शख्स की अधजली लाश देखी जिसके बाद आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुचे और घटनास्थल का मुआयना किया. वहीं, अंकुर शर्मा नाम के युवक ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त पिता रामकुमार शर्मा पुत्र रघुबीर शर्मा के रूप में की.

जांच की मांग अंकुर शर्मा ने बताया कि उनके पिता मिल के गेट के पास परचून की दुकान करते थे. सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे घर से दुकान के लिए निकले थे. अंकुर ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जांच किए जाने की मांग की है. मृतक रामकुमार की साइकिल खेत के बाहर सड़क किनारे पड़ी मिली.

रंजिश से इनकार एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद परिजनों को जल्द खुलासे का भरोसा दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक रामकुमार शर्मा के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था साथ ही उनके शरीर के कुछ अंगों को भी बुरी तरह जलाया गया था. परिजन किसी भी रंजिश से इनकार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

हाथरस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, कहा- डरा हुआ है पीड़िता का परिवार

मेरठः सपा नेता और बेटे पर रिश्तेदारों ने की फायरिंग, दो लोग किए गिरफ्तार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget