एक्सप्लोरर

गोंडा में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, टॉर्च व मोबाइल की रोशनी में कराया गया प्रसव

यूपी के गोंडा में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था सामने आई है. यहां तरबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टॉर्च की रोशनी में महिला का प्रसव कराए जाने का मामला सामने आया है.


गोंडा: प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग को हाईटेक करने के लिए लगातार पैसे को पानी की तरह खर्च कर रही है कि, आम जनता को अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सके. हर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की तैनाती के साथ रात में प्रकाश के लिए लाइट के साथ इनवर्टर और इनवर्टर के साथ जनरेटर की व्यवस्था की गई है ताकि, रात में आए हुए मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिलती रहे. लेकिन इन सभी दावों की पोल खुलती तस्वीर गोंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज के सामने आई है, जहां पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में तरबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला स्टाफ नर्स के द्वारा टॉर्च की रोशनी में प्रसूता का प्रसव कराए जाने का मामला सामने आया है. पूरा मामला सामने आने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच करवाने की बात कही है.

स्टाफ नर्स ने बताया पूरा प्रकरण 

यह पूरा मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज का है. जो बीते सोमवार की रात का बताया जा रहा है. खुद स्टाफ नर्स ने पूरी बात को स्वीकारा कि हां रोशनी की व्यवस्था ना होने पर टॉर्च की रोशनी में प्रसव कराया गया है. वहीं, पीड़ित प्रसूता व उनके परिजनों ने कहा कि किसी तरीके से इलाज यहां पर हो जाए यही बड़ी बात है यहां पर ना लाइट है, उजाले की कोई व्यवस्था नहीं है. मच्छर काटते रहते हैं और जो हम मोबाइल लेकर आए थे उसी को जलाकर प्रसव कराया गया है. पूरा अंधेरा है किसी तरीके से इलाज हो गया यही बड़ी बात है.

सीएमओ ने कहा कार्रवाई की बात

वहीं, पूरे मामले पर स्वास्थ विभाग के मुखिया राधेश्याम केसरी का कहना है कि आपके द्वारा पूरे मामले की जानकारी हुई है. इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. यह बात सुनने के बाद हमको दुख हुआ है हर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रात में रोशनी के लिए उचित व्यवस्था की गई है. लाइट की व्यवस्था है, इनवर्टर की व्यवस्था है और उसके बाद बड़े जनरेटर के भी व्यवस्था है. ऐसे में टार्च की रोशनी में प्रसव कराने का मामला बहुत ही गंभीर प्रकरण है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करते मिले 2413 शिक्षक, आगरा में सामने आए सबसे ज्यादा मामले

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या
कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget