एक्सप्लोरर

यूपी: फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करते मिले 2413 शिक्षक, आगरा में सामने आए सबसे ज्यादा मामले

डीजी स्कूल एजुकेशन विजय किरण आनंद के अनुसार फर्जी शिक्षकों को चिन्हित करने का अभियान जारी है. अधिकारियों की मानें तो एक अनुमान के अनुसार इन शिक्षकों से एक हज़ार करोड़ से ऊपर की रिकवरी निकल सकती है.

लखनऊ: यूपी के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत 2413 शिक्षक फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करते मिले हैं. विभाग ने पिछले तीन साल में इन 2413 शिक्षकों को चिन्हित किया है. इनमे से फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करने वाले 2336 शिक्षकों को बर्खास्त करने के साथ ही करीब 1883 के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी गयी है. विभाग के अनुसार बाक़ी के खिलाफ़ कार्रवाई जारी है. ये सभी शिक्षक अलग-अलग जांच में पकड़े गए हैं.

असल में फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला 2018 में तब शुरू हुआ जब एसआईटी ने एक जांच में आगरा विश्वविद्यालय की 4 हज़ार से अधिक डिग्री को जांच में गड़बड़ पाया. इनकी सूची सभी विभागों को भेजी गईं. जांच शुरू हुई तो बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में ऐसे शिक्षक मिले जिन्होंने नौकरी के लिए इन फर्जी डिग्री का इस्तेमाल किया था. इसके बाद इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई.

वहीं 2020 में एक और ऐसा मामला सामने आया जिसने हड़कंप मचा दिया. अनामिका शुक्ला नाम की शिक्षिका के कई कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में कार्यरत होने और एक ही शिक्षिका के अलग-अलग जगह नौकरी कर वेतन लेने की पोल खुली. इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़े स्तर पर अभियान चलाकर फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद विभाग ने सभी शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच शुरू की. इसी बीच एसटीएफ ने भी कई फर्जी शिक्षक पकड़े. 

सबसे ज्यादा मामले आगरा में सामने आए हैं

हाल ही में विभाग ने जो सूची तैयार की है उसके अनुसार अब तक 2413 फर्जी शिक्षक पकड़े जा चुके हैं. कोई फर्जी डिग्री से नौकरी कर रहा था तो कोई किसी और तरह से गड़बड़ी करके नौकरी में था. सबसे ज्यादा मामले आगरा में सामने आए हैं. डीजी स्कूल एजुकेशन विजय किरण आनंद के अनुसार फर्जी शिक्षकों को चिन्हित करने का अभियान जारी है. अभी और फर्जी शिक्षक मिल सकते हैं क्योंकि कई शिक्षकों के दस्तावेज विश्वविद्यालयों को सत्यापन के लिए भेजे गए हैं.

लेकिन मामला सिर्फ फर्जी शिक्षकों को ढूंढने और बर्खास्त करने तक ही सीमित नही है. इनके खिलाफ कार्रवाई के तहत विभाग ने इनसे वेतन की रिकवरी भी शुरू की थी. हालांकि ये मामला इलाहाबाद हाइकोर्ट पहुंचा और इसी साल फरवरी में कोर्ट ने कई मामलों में वेतन रिकवरी पर रोक लगा दी. अब विभाग फिर से वेतन रिकवरी को लेकर इस फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी में है. विभाग के अधिकारियों के अनुसार फर्जी शिक्षकों में कोई 5-7 साल से नौकरी कर रहा था तो कोई 10 साल पहले नियुक्त हुआ. अधिकारियों की मानें तो एक अनुमान के अनुसार इन शिक्षकों से एक हज़ार करोड़ से ऊपर की रिकवरी निकल सकती है.

ये भी पढ़ें:

कुंभ में कोरोना टेस्ट का फर्जीवाड़ा: पूर्व सीएम बोले- SIT जांच का स्वागत, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई

कानपुर में कोरोना वायरस से दो मरीजों की गई आंख की रोशनी, नहीं हुई थी ब्लैक फंगस की पुष्टि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: 'गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें बल्कि...', इमरान मसूद को सपा नेता का दो टूक जवाब
यूपी: 'गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें बल्कि...', इमरान मसूद को सपा नेता का दो टूक जवाब
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिन पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिन पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
गाजियाबाद: खून से लथपथ सड़क पर तड़पता रहा युवक, देखती रही पुलिस! अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें
गाजियाबाद: खून से लथपथ सड़क पर तड़पता रहा युवक, देखती रही पुलिस! अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें
UP News: अखिलेश यादव के खिलाफ ओपी राजभर का नया दावा- 'सपा को वोट नहीं दिया तो फूंक दिए 13 दलितों के घर'
अखिलेश यादव के खिलाफ ओपी राजभर का नया दावा- 'सपा को वोट नहीं दिया तो फूंक दिए 13 दलितों के घर'

वीडियोज

Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
Embed widget