एक्सप्लोरर

चुनाव में हम साथ-साथ हैं कहने वाले बोल रहे- हम आपके हैं कौन

ब्रज क्षेत्र की लोकसभा सीटों पर ऐसे-ऐसे प्रत्याशी एक दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं, जो कभी एक दूसरे को जिताने के लिए मेहनत किया करते थे।

आगरा, एबीपी गंगा। कहते है राजनीति में कोई अपना या कोई पराया नहीं होता। वक्त और हालात किसी को अपना तो किसी को पराया बना देते हैं। कम से कम हाल ही में हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए तो ये बातें सटीक साबित होती है। दरअसल, ब्रज क्षेत्र की लोकसभा सीटों पर ऐसे-ऐसे प्रत्याशी एक दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं, जो कभी एक दूसरे को जिताने के लिए मेहनत किया करते थे। आज हम ऐसी ही कुछ सीटों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जहां नेताओं ने अपने राजनीतिक करियर के लिए अपनों से ही बगावत की। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है वीआईपी सीट फतेहपुर सीकरी का।

- फतेहपुर सीकरी कांग्रेस की ओर से कद्दावर नेता राज बब्बर को यहां से मैदान में उतारने के बाद फतेहपुर सीकरी हॉट सीट बन गई है। वहीं भाजपा ने राजकुमार चाहर पर दांव खेला है। दिलचस्प बात है कि साल 2009 के चुनाव में भाजपा द्वारा महेंद्र अरिदमन सिंह को टिकट देने के बाद चाहर ने तब कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर का साथ दिया था और उनके लिए प्रचार किया था।। हालांकि इस बार दोनों एक दूसरे के खिलाफ जनता से वोट मांगते दिखेंगे। बतादें कि 2009 में बसपा की सीमा उपाध्याय ने यहां से जीत दर्ज की थी। जबकि 2014 में यहां भाजपा के बाबूलाल सांसद बने। इस बार उनका टिकट काटकर राजकुमार चाहर को दिया गया है।

- फिरोजाबाद इस सीट पर सपा का खासा प्रभाव माना जाता है। फिरोजाबाद में यादव कुनबे के शिवपाल सिंह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से चुनाव लड़ रहे हैं। शिवपाल मौजूदा सांसद और अपने भतीजे अक्षय यादव के खिलाफ ही यहां प्रचार करते दिखेंगे। हालांकि पिछले चुनाव में दोनों नेता साथ में सपा के लिए वोट मांगते आए थे, लेकिन इस बार बगावती चाचा ने भतीजे के खिलाफ ताल ठोककर इस सीट को लाइमलाइट में ला दिया है। चुनाव में हम साथ-साथ हैं कहने वाले बोल रहे- हम आपके हैं कौन

- मथुरा कभी कांग्रेस के लिए प्रचार करने वाले कुंवर नरेंद्र सिंह हाथ का साथ छोड़ राष्ट्रीय लोक दल का झंडा थाम चुके हैं। रालोद ने उन्हें मथुरा से अपना प्रत्याशी भी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने महेश पाठक को अपना उम्मीदवार बनाया है। कुंवर नरेंद्र कांग्रेस की ही टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। कुंवर नरेंद्र और महेश पाठक पहले कांग्रेस की जीत के लिए साथ-साथ वोट मांगते थे।

- एटा कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार सूरज सिंह शाक्य इस बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला मौजूदा सांसद भाजपा नेता राजवीर सिंह से है। हालांकि ये बात और है कि सूरज सिंह शाक्य पूर्व में भाजपा नेता हुआ करते थे और यहां पार्टी को मजबूत करने का काम किया करते थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
UP Assemby Session: 'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?
'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget